पहाड़ी खानाः भट्ट की चुड़कानी
Posted by on January 29, 2008
जितनी खुबसूरत उत्तरांचल की पहाड़ियाँ है उतना ही स्वादिष्ट होता है पहाड़ी खाना। आज पहाड़ी खाना में हम आप को भट्ट की चुड़कानी की रेसिपी बताते हैं। भट्ट का नाम आपने अगर पहली बार सुना है तो आपको बता दें कि इसे ब्लैक बीन भी कहते हैं। मुझे भट्ट से बनी तीन रेसिपी का पता है आज पहली दो चीजें आपको बताते हैं, पहले बात करते हैं चुड़कानी की। 
भट्ट की चुड़कानी बनाने के लिये आपको चाहिये (Ingredients):
बनाने की विधि (तरीका):
1. भट्ट को एक रात के लिये पानी में भीगा कर रख दें
2. अब बनाने के लिये, कडा़ही में (लोहे की हो तो ज्यादा स्वाद आता है) तेल गर्म करें, गर्म होने पर इसमें साबूत जीरा डालकर भूने। जीरा जब हल्का भूरे रंग का दिखने लगे तो इसमें अब कटा हुआ प्याज डाल दें। प्याज को हल्का गुलाबी होने तक फ्राई करें। अब अगर आप मिर्चा चाहते हैं तो, साबूत मिर्चा को डाल कर हल्का फ्राई कर लें।
3. अब भीगे हुए भट्ट को कड़ाही में डाल लें, सिर्फ भट्ट डालें पानी को रहने दें। कुछ देर के फ्राई कर लें।
4. अब एक दूसरे बर्तन में चावल का आटा फ्राई कर लें, जब ये अच्छे से भुन जाये तो इसे कड़ाही में डाल दें।
5. इसमें अब हल्दी, जीरा, धनिया और नमक (अगर पाउडर वाली मिर्चा चाहते हैं तो वो इस समय मिलायें) मिला दें, कुछ सैकंड के लिये भुन लें।
6. अंत में इसमें पानी मिला लें और ऊँची आँच (high flame) में ढककर पकायें (भाप देकर भी पका सकते हैं)। तब तक पकायें जब तक भट्ट मुलायम नही हो जाते और करी थोड़ा गाड़ी नही हो जाती (लगभग 25-30 मिनट)। पकने पर भट्ट की चुड़कानी का रंग गहरा हरा लिये हुए काला (dark greenish black) आता है (अगर आप लोहे की कड़ाही उपयोग में लाते हैं तभी इस रंग को देखेंगे) अन्यथा इसका रंग काले की तरफ ज्यादा होगा।
बस अब चावल के साथ गरम गरम परोसें।
चलते चलते भट्ट की एक Quick snack वाली रेसिपी बताते चलते हैं, एक मुठ्ठी सूखे हुए भट्ट को (यानि इसके लिये भिगाने की जरूरत नही है, एक मुठठी से ज्यादा भी कर सकते हैं), तवे में या कड़ाही में भूने और भुने हुए भट्ट को स्नैक की तरह खायें। कुरमुरे भट्ट जहाँ चबा के खाने में स्वाद देंगे वहीं स्वास्थ्य के लिये पौष्टिक भी होंगे। भट्ट चबाने से मुँह की मांसपेशिया भी पुष्ठ होंगी। पसंद आने में ऐसे ही भुन कर खाते रहें।
















