उत्तराखंड सांस्कृतिक कार्यक्रम: रंग बिरंगो कौथिक
Posted by on November 7, 2008
15 नवम्बर 2008, को नई दिल्ली में आयोजन होने जा रहा है उत्तराखंड के लोक गीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम - रंग बिरंगो कौथिक। उत्तराखंड दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड जन जागृति संघ के सौजन्य से आयोजित होने वाला ये प्रोग्राम शनिवार 15 नवम्बर दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कुछ मुख्य कलाकार हैं - हीरा सिंह राणा, बिशन सिंह ‘हरियाला’, गजेन्द्र राणा, और मास्टर रोहित चौहान। साथ ही साथ सुनने और देखने को मिलेंगे कुछ लोक पारंपरिक वाध यंत्र जैसे ढोल-दम्मु, नगड़-निशान, रणभेरी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का स्थानः दूसरा 60 फुटा रोड, सब्जी मंडी, मोलड़बंद विस्तार, बदरपुर, नई दिल्ली 110044
कार्यक्रम से संबन्धित जानकारी के लिये संपर्कः 9312392048, 9210291233, 9968688877, 9910683639
तो देर किस बात की है, अगर आप 15 नवम्बर 2008 को नई दिल्ली या उसके आसपास टपकने वाले हैं तो उत्तराखंड के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकते हैं।
















