आज पहली बार एक ऐसा पहाड़ी गीत सुना और दिखा रहे हैं जिसे गाया भी बच्चे ने है और इसमें डांस भी बच्चों ने ही किया है। ये गीत गाया है मास्टर रोहित चौहान ने अपने एलबम “मेरी मॉजी” के लिये, रोहित की आवाज में दम है और ये गीत उनकी आवाज में मधुर ही लगता है। मास्टर रोहित का एक दूसरा एलबम “मेरी भनुली” नाम से भी रीलिज हो चुका है। दोनों एलबमों को सुनकर ये ही लगता है कि आने वाले समय में मास्टर रोहित चौहान के और गाने सुनने को जरूर मिलेंगे।

इस गीत में मुख्य कलाकार है सिद्धांत सुजवाल और श्रद्धा वर्मा, जाहिर है विडियो देखकर लग ही रहा है कि सारे कलाकार बच्चे ही हैं।

अब थोड़ा गीत का सारांश भी बता देता हूँ, ये गीत लड़की के गोरे चेहरे की तारीफ में है, लड़की की नाक में लगी नथुली (think as a nose pin but the very big one ;)) और गोरे गाल पर दिखायी देने वाले काले तिल को देखकर लड़के को दिल संभालना भारी पढ़ रहा है। वैसे देखा जाये तो गीत उम्र के हिसाब से काफी आगे की सोच वाला है लेकिन हो सकता है २१वीं सदी की सोच वहीं से शुरू होती हो जहाँ हमारी यानि बीसवीं सदी वालों की खत्म।

ये अलग बात है कि अब गीतों के भाव भी बदल रहे हैं जहाँ पहले के गीतों में पहाड़ की एक छाप दिखायी देती थी वो आजकल के आने वाले गीतों में खोती जा रही है। लेकिन ये बदलते वक्त का तकाजा है इसलिये शायद यही बेहतर होगा कि हम भी अपने को बदलते वक्त के अनुरूप ढालते जायें।

गीत सुनना चाहें तो गीत सुनिये वरना डबल मजा लेने के लिये देखिये विडियो जिसमें बच्चों ने बहुत अच्छा डांस तो किया ही है और ये सब लग भी बढ़े अच्छे रहे हैं।

(सुनने के लिये प्ले के साईन पर डबल क्लिक कीजिये)

विडियो:

डिस्क्लेमर:उत्तरांचल में पोस्ट होने और बजने वाले गीत सिर्फ कुमाँऊ और गढवाल के संगीत को बढावा देने के लिये विज्ञापन मात्र ही हैं, ये कहीं से भी असली सीडी और कैसेट का विकल्प नही है। पसंद आने पर कृप्या असली कैसेट और सीडी ही खरीदें।

...and here is one random article I picked for you:

उत्तरांचल: संक्षिप्त परिचय
यह ब्‍लोग उत्तरांचल और उस क्षेत्र से जुड़ी जानकारी भारत की मात्रभाषा में उपलब्‍ध कराने का एक प्रयास है। उत्तरांचल के बारे में अंग्रेजी में लिखा काफी कुछ इंटरनेट पर उपलब्‍ध है लेकिन हिन्‍दी पर शायद बहुत कम, यही सोचकर मैने इस ब्‍लोग की शुरूआत की है। इस ब्‍लोग के

उत्तरांचल में आने का धन्यवाद, क्या आपको ये आलेख पसंद आया, क्यों नही आप टिप्पणी के रूप में अपने विचार भी प्रकट करें। और अगर चाहें तो आप सब्सक्राइब भी कर सकते हैं, जब भी इस साईट पर नया कुछ पोस्ट होगा वो आपको आपकी ईमेल में मिल जायेगा।
Enter your email address:  
Delivered by FeedBurner