पिथौरागढ़ः एक शहर जो अब भी याद आता है
Posted by on March 3, 2008 Filed under कुमाऊँ, पर्यटन
पिथौरागढ़, यानि प्रकृति की गोद में बसा उत्तरांचल (उत्तराखंड) राज्य का एक बेहद रमणीक शहर, वो शहर जो मिनी काश्मीर के नाम से भी जाना जाता है। लगभग १० वर्ग किमी क्षेत्रफल वाली सोर घाटी में बसा ये शहर, चंडाक, ध्वज, थल केदार और कुंदर पहाड़ियों के मध्य घिरा हुआ है। कैमरे में कैद करने लायक प्राकृतिक सुंदरता से भरा होने की वजह से ही शायद इस शहर को छोटा काश्मीर भी कहते हैं।
अगले कुछ लेखों में हम इसी शहर के बारे में बतायेंगे। यही वो शहर है जहाँ मनायी गयी होली हमें रह रहकर याद आती है। इसी शहर से हमने क्रिकेट, फुटबाल और बास्केटबॉल जैसे खेल सीखे। सिलथाम की सड़कों में भुट्टा खाने के बाद बचे उसके डंडे से फुटबाल खेलना अभी भी याद है। याद है डीएवी (शायद ये ही स्कूल का नाम था) के मैदान में बास्केटबॉल और फुटबाल सीखने के लिये जाना, स्टेडियम में बैठकर फुटबाल मैच का लुत्फ उठाना। खेतों से फसल कटने के बाद उस पर अपने विकिट गाड़ क्रिकेट खेलना।
मिशन स्कूल की पहाड़ी के पीछे जल्दी छुट्टी होने पर क्रिकेट खेलना, टांट बिछाकर रामलीला देखना, जेल वाले किले की दीवारों में चढ़ना, चंडाक का मैला, वो खड़िया की खान। गर्मियों में भाटकोट की तरफ घूमने निकल जाना, वड्डा में जाकर आर्मी थियेटर में सिनेमा देखना। नये बाजार की चौड़ी (तब तो ऐसी ही लगती थी) सड़कों में घूमना, पुनेठा पुस्तक भंडार में किताबें खरीदने के लिये लाईन लगाना। यादों का क्या एक बार जो आनी शुरू हो तो आती ही जाती है - “यादें याद आती हैं, बातें याद आती हैं”।
ऐसी ही यादें हो सकता है आप में से किसी के साथ भी जुड़ी हों, कोई ऐसी जगह जिससे ये इंटरनेट अभी तक अनजान हो, वो आपका कोई सुंदर सा गांव जिसके बारे में आपके सिवा कोई और नही जानता। अगर आप के साथ भी इस शहर को लेकर कोई ऐसी याद जुड़ी हो तो हमें लिख भेजिये या टिप्पणी के द्वारा हमें बता दें। जिसे हम अपनी पिथौरागढ़ की इस श्रृंखला में शामिल कर सकें। पिथौरागढ़ की वादियों या इस शहर की तस्वीरें भी अगर आपके पास हैं और वो भी आप हमारे साथ बांट सकें तो ये सोने पर सुहागा वाली बात होगी।
आगे जारी…… पिथौरागढ़ का इतिहास
Tags: पर्यटन, hill-station, mini-kashmir, pithoragarh, uttarakhand
उत्तरांचल में आने का धन्यवाद, क्या आपको ये आलेख पसंद आया, क्यों नही आप टिप्पणी के रूप में अपने विचार भी प्रकट करें। और अगर चाहें तो आप सब्सक्राइब भी कर सकते हैं, जब भी इस साईट पर नया कुछ पोस्ट होगा वो आपको आपकी ईमेल में मिल जायेगा।
















hellow you have good songs
dear shiv,
your uttranchal ve. pithoraghadh is best city ,
thanks
shiv,
[...] पिछले अंक - भाग १, भाग २ पिथौरागढ़ के मौसम को चार हिस्सों में बाँटा जा सकता है - दिसम्बर से मार्च तक जाडा़, अप्रैल से जून तक गर्मी, जुलाई से सितम्बर तक मानसून यानि बरसात और सितम्बर से नवम्बर जिसे कई जगह पतझड़ भी कहा जाता है। इसी दौरान शुरू होता है गुलाबी जाड़ा। देखा जाय तो ये समय सबसे उत्तम होता है ना ज्यादा गर्म ना ज्यादा ठंड। [...]
sorry friends,
my previous comment on pithoragarh was not completed.
I want to conclude it by saying that:
its not very far that we will find people countrywide sharing the same opinion as mine or Tarun bhai. Only we will have to wait for some more people to speak their mind on it. The relatively inconvenient approach to the town deters tourinst now but once govt rises from its slumber & starts the commersial flights from Naini Saini, u will find my words becoming truth.
Thx for having the patience of reading my words
Ah.. i think i found someone with similer likings as mine.
I have never seen any place as naturally beautiful as Pithoragarh.
My native place is Thal and i passed all my adoloscence & now youth out of Pithoragarh. Currently staying in Delhi and visited numerous places from Darjiling to Goa. i mean i hv no memory of there to be nostalgic about.
But folks once u visit Pithoragarh, i can assure u, u will also keep similer opinion as i do.
The natural beauty of Pithorgarh is so overwhelming that beauty of other places tend to appear very average. It is when there is very negligible beautification by govt.
The beauty of the Sor Valley (alias Pithoragarh) lies in its very typical lanscape. Its a relatively flat area at an height of more than 2200 mtrs. (nainital alt is 1950m). The terrains are not as steep as is common in all other regions of Himalaya.
U stand any where in the valley, whether its Bhatkot, Naini Saini, Chandak or any place enroute Wadda, u are going to give a perfect treat to your eyes. Perticularly beautiful is the strech between main city to Wadda. Very low mountains on both the sides of roads with only short grass reminding the green landscape of switzerland.
The golf ground near Bharkatiya adds to the beauty.
Indeed its not as developed a tourist destination as Nainital is, but a little bit of Govt patronage & consequent media attention with unleash its potential to be the prime tourist hub of not only Uttarakhand but also India.
folks believe me its not very far
i love dev bumi and our pepole
तरुन दा,
आब कां हरा गौछा…….आब त कतुक दिन हवै गयीं शुरु करिय का, आजी ले द्वी पोस्ट हवै रयीं, कि बात छू, भौजी दगार व्यस्त हवै रौछा कि…….।
mujhe uttrakhand bahut acchha lagta hai
vaha k lal kale kafal bahut pasand hai………..
mujhe uttrakhad bahut acchha lagta hai
vaha k lal kale kafal bahut pasand hai………..
[...] [पिछली कड़ी - भूमिका] [...]
विलम्ब के लिये क्षमा चाहता हूँ… बहुत सुन्दर प्रयास है आपका… कालेज का सही नाम देव सिंह बिष्ट (डी. एस. बी.) इन्टर कालेज है….
अच्छा लगा पिथोरागढ़ के बारे में पढ़्कर. आभार.
it’s a very nice city. my state also this. and i’m very glad to read this, and about this city. chandak is very very good place for tourest peoples.that’s and thanx a very well which is learn about this all the people by this mail.
and i’m very happy for this.
pithoragarh state main hi ek jagh hai jo ki hamare gaon main padta hai, that place name is “BASHUKINAG DHAM” all the people knows about this place it’s a very nice hill area and very good place of tourest. from this hills you see the all place far and far. that’s a very very good place.
i do’t have a any photo’s his place right now. next time if u r instertead than i’will arange the photo’s for the same.
thanx
a rimenbered this,
again i’ll say thanx
बहुत बढ़िया । हम और पढ़ने की प्रतीक्षा कर रहे हैं ।
घुघूती बासूती
अच्छी शुरुआत। और slideshow भी अच्छा लगा।
गुड है सरकार!!
भई वाह । हम सुन रहे हैं । इतना सुनाईये कि पिथौरागढ़ जाने की योजना बन जाए
bahut badhiyaa.