Valentine Day Special
ज 14 फरवरी है जिसे वैंलेनटाईन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है [वैलेनटाईन का इतिहास
वैलेनटाईन का व्यवसायिकरण] तो सोचा क्यों ना इस प्यार भरे दिवस (वैसे तो हर दिन प्यार भरा होना चाहिये लेकिन इस दिन खासकर युवाओं को ये प्रेम प्यार का कीड़ा कुछ ज्यादा ही जोर से काटता है) के दिन आपको नयी नयी शादी के बारे में कुछ बताया जाय, मेरा मतलब है सुनाया जाय, आइ मीन नयी नयी शादी (ब्याह) की तकरार दिखाई जाय।

तो आप प्ले के साईन पर डबल क्लिक करके इस नयो नयो ब्याह के बारे में सुनिये, जिसे सुना रहे हैं नरेन्द्र सिं नेगी जी और अनुराधा निराला।

लड़के को थोड़ा जल्दी है घर पहुँचने की लेकिन लड़की है कि मानती नही कहती है कि नयी नयी तो शादी हुई है इसलिये आराम आराम से चलते हैं कुछ प्यार भरी मीठी मीठी बातें करते हैं। लेकिन लड़का चाहता है कि ये बातें घर में ही हों, लड़की भी कम नही, ऊँची सैंडिल का हवाला देती है, पेड़ों की छाया की बात करती है और…और क्या बाकि आप खुद ही क्यों नही देख लेते।


डिस्क्लेमर:उत्तरांचल में पोस्ट होने और बजने वाले गीत सिर्फ कुमाँऊ और गढवाल के संगीत को बढावा देने के लिये विज्ञापन मात्र ही हैं, ये कहीं से भी असली सीडी और कैसेट का विकल्प नही है। पसंद आने पर कृप्या असली कैसेट और सीडी ही खरीदें।

Related Articles:

Please Come Forward to Help 13 year old Master Alok, Read more
...and here is one random article I picked for you:

लिटिल चैंपः वसुंधरा रतूड़ी - २
पिछली पोस्ट में मैने इस लिटिल गर्ल की कुछ गाते हुए झलकियाँ दिखायी थी, अब अगर आप इस आवाज के लिये वोट देने की सोच रहे हैं तो ये रहा तरीका कि आप कैसे इसके लिये वोट कर सकते हैं, आप इंटरनेट से भी वोट कर सकते हैं। जानने के लिये

उत्तरांचल में आने का धन्यवाद, क्या आपको ये आलेख पसंद आया, क्यों नही आप टिप्पणी के रूप में अपने विचार भी प्रकट करें। और अगर चाहें तो आप सब्सक्राइब भी कर सकते हैं, जब भी इस साईट पर नया कुछ पोस्ट होगा वो आपको आपकी ईमेल में मिल जायेगा।
Enter your email address:  
Delivered by FeedBurner