23 Jan
Posted by Tarun as व्यक्तिव, साहित्य
Tags:author, Kumaon, shailesh matiyani, uttarakhandशैलेश मटियानी को हमारे बीच से गये हुए छह साल पूरे हो चुके हैं। लगता है जैसे कल की बात हो। तमाम संघर्षो तथा दु:श्चिंताओं के बावजूद आखिरी समय तक जैसा कि वे लेखन के बारे में कहा करते थे,” कागज पर खेती” करते रहे। उनकी कहानियों पर टिप्पणी करते हुए राजेंद्र यादव ने स्वीकार किया है कि हम सबके मुकाबले उनके पास अधिक उत्कृष्ट कहानियां हैं। गिरिराज किशोर ने उनकी कहानियों का मूल्यांकन करते हुए उन्हें प्रेमचंद से आगे का लेखक ठहराया है। शैलेश ने न सिर्फ हिंदी के आंचलिक साहित्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया बल्कि हिंदी कहानी को कई यादगार चरित्र भी दिये। उनकी कहानियों का जिक्र आते ही मस्तिष्क में एक साथ कई चरित्र तेजी से घूमने लगते हैं, पद्मावती, इब्बू-मलंग, गोपुली, सावित्री, पोस्टमैन, नैन सिंह सूबेदार, सूबेदारनी, मिरदुला आदि ऐसे चरित्र हैं जो एक बार पाठक के मनोजगत में प्रवेश करने के बाद सदा-सदा के लिए उसकी स्मृति में डेरा जमा लेते हैं।
उनके रचना कर्म पर टिप्पणी करते हुए हंस संपादक ने अपने बहुचर्चित संपादकीय शैलेश मटियानी बनाम शैलेश मटियानी में लिखा था- मटियानी को मैं भारत के उन सर्वश्रेष्ठ कथाकारों के रूप में देखता हूं, जिन्हें विश्व साहित्य में इसलिए चर्चा नहीं मिली कि वे अंग्रेजी से नहीं आ पाए। वे भयानक आस्थावान लेखक हैं और यही आस्था उन्हें टालस्टाय, चेखव और तुर्गनेव जैसी गरिमा देती है। उन्होंने अद्र्धागिनी, दो दु:खों का एक सुख, इब्बू-मलंग, गोपुली-गफुरन, नदी किनारे का गांव, सुहागिनी, पापमुक्ति जैसी कई श्रेष्ठ कहानियां तथा कबूतरखाना, किस्सा नर्मदा बेन गंगू बाई, चिट्ठी रसैन, मुख सरोवर के हंस, छोटे-छोटे पक्षी जैसे उपन्यास तथा लेखक की हैसियत से, बेला हुइ अबेर जैसी विचारात्मक तथा लोक आख्यान से संबद्ध उत्कृष्ट कृतियां हिंदी जगत को दीं। अपने विचारात्मक लेखन में उन्होंने भाषा, साहित्य तथा जीवन के अंत:संबंध के बारे में प्रेरणादायी स्थापनाएं दी हैं।
भारतीय कथा में साहित्य की समाजवादी परंपरा से शैलेश मटियानी के कथा साहित्य का अटूट रिश्ता है। वे दबे-कुचले भूखे नंगों दलितों उपेक्षितों के व्यापक संसार की बड़ी आत्मीयता से अपनी कहानियों में पनाह देते हैं। वे सच्चे अर्थो में भारत के गोर्की थे।
पूरा पढ़ने के लिये यहाँ क्लिक कीजिये
[ये क्रियेटिव उत्तराखंड के सक्रिय मेम्बर हेम ने टिप्पणी के रूप में भेजा है]
Please Come Forward to Help 13 year old Master Alok, Read more
4 Responses
rishi mohan
January 27th, 2008 at 4:00 pm
1Shailesh Matiyani hindi sahitya jagat me ek vishesh sthan rakhate hai aur Unhone Renu ke bad aanchlik upanyas ko ek dushara aayam diya
Deepak Pant
February 2nd, 2008 at 12:27 am
2PAHAR carried out a special edition on him. It was devoted to life and literature of great Hindi writer Sailesh Matiyani
Here is the link to the edition:
http://www.pahar.org/drupal/node/376
Hem Pant
March 17th, 2008 at 1:19 pm
3I have read the “Pahar” book on Shailesh Matiyani ji… ” Shailesh Matiyani ke Maayne”… That’s a good book (like every Pahar creation) to know all about Matiyani ji…
Hem Pant
March 17th, 2008 at 1:21 pm
4Deepak ji ke dwara batayi gayi book ka naam ” Shailesh Matiyani ke Maayane” hai… That’s a good book (like every Pahar creation) to know all about Matiyani ji…
RSS feed for comments on this post · TrackBack URI
Leave a reply
अगर आप भी उत्तरांचल की कोई फोटो हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो प्लीज इस पते पर भेजियेः
Please Come Forward to Help Master Alok, Read more
कंट्रोल पैनल
Categories
Archives
Links
Meta
About Me
Subscribe
निठल्ला चिंतन
Calendar
Recent Entries
Recent Comments
Most Commented
Uttaranchal | उत्तरांचल is proudly powered by WordPress - BloggingPro theme by: Design Disease