९ नवम्बर यानि कि उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने की वर्षगांठ, इस दिन शायद सारे राज्य में खुशियाँ मनायी जायेंगी। जाहिर सी बात है वर्षगांठ होगी तो जश्न स्वाभाविक है। लेकिन उत्तराखंड में कुछ घर ऐसे भी होंगे जो अपने परिजनों की कमी आज के दिन कुछ ज्यादा महसूस करेंगे। ये वो घर हैं जिनके अपने उत्तराखंड राज्य के आंदोलन में शहीद हो गये।

मेरी समस्त हिंदी चिट्ठाजगत की तरफ से इन शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, सभी शहीदों को सत सत नमन।

अपनों से ही लड़ी, हमने अपने आंदोलन की लड़ाई,
अपनों ने ही तब, हम पे कुछ गोलियाँ चलाई।

औरतों की अस्मत, जब लूटने आये लूटेरे,
अपने तब कुछ भाई, सीना तान आगे आ डटे रे।

हो गये शहीद, आंदोलन में वो कुर्बान हो गये,
‘तरूण’, उत्तराखंडियों में वो नया जोश भर गये।

आओ इस बरस फिर, उनकी चिताओं पर चंद फूल चढ़ायें
याद करके उन शहीदों को, वर्षगांठ का ये जश्न मनायें।।

Email This Article Email This Article | or Search for More

शायद आप इन्हें भी पढ़ना पसंद करें

...and here is one random article I picked for you:

टेहरी गढ़वाल का संक्षिप्‍त इतिहास
टिहरी और गढ़वाल दो अलग नामों को मिलाकर इस जिले का नाम रखा गया है। जहाँ टिहरी बना है शब्‍द 'त्रिहरी' से, जिसका मतलब है एक ऐसा स्‍थान जो तीन तरह के पाप (जो जन्‍मते है मनसा, वचना, कर्मा से) धो देता है वहीं दूसरा शब्‍द बना है 'गढ़' से,

उत्तरांचल में आने का धन्यवाद, क्या आपको ये आलेख पसंद आया, क्यों नही आप टिप्पणी के रूप में अपने विचार भी प्रकट करें। और अगर चाहें तो आप सब्सक्राइब भी कर सकते हैं, जब भी इस साईट पर नया कुछ पोस्ट होगा वो आपको आपकी ईमेल में मिल जायेगा।
Enter your email address:  
Delivered by FeedBurner