आज आपको दिखा रहे है सुपरहिट गीत बबली तेरो मोबाइल का विडियो इस गीत पर होने वाली टिप्पणियों के सैकड़ा पार करने की खुशी में ;)। इस गीत के दो वर्जन हैं, पहला वाला तो जो ओरिजिनली फिल्माया गया। दूसरा वाला जो शादी ब्याहों में बैकग्राउंड में बजता है और फोरग्राउंड में शादी में आये हुए मेहमान थिरकते हैं।

बबली तेरो मोबाइल के बारे में एक बात बता दें कि जब प्रीती जिंटा सिपाहियों से मिलने बोर्डर पर गयी थीं तो एक सिपाही ने उनके लिये ये गीत गाया था। ये गीत वास्तव में गाया है गजेन्द्र सिंह राणा ने। आप भी देखिये वो दोनों विडियो।

पहाड़ी शादी और बबली तेरो मोबाइल का आजकल चोली दामन का जैसा साथ बना हुआ है। क्यों ना हों संगीत ही कुछ इस तरह का है कि किसी को भी थिरक ने पर मजबूर कर दे।

शादी वाले गीत का क्रेडिटः पहाड़ीनंबर १

डिस्क्लेमर:उत्तरांचल में पोस्ट होने और बजने वाले गीत सिर्फ कुमाँऊ और गढवाल के संगीत को बढावा देने के लिये विज्ञापन मात्र ही हैं, ये कहीं से भी असली सीडी और कैसेट का विकल्प नही है। पसंद आने पर कृप्या असली कैसेट और सीडी ही खरीदें।

...and here is one random article I picked for you:

उत्तरांचल
उत्तरांचल यानि देवभूमि, मीलों फैला हिमालय और इस धरती का एक ओर स्‍वर्ग। हर किसी को हर कहीं से लुभाने के लिये लालायित एक रमणीय प्रदेश। स्‍वच्‍छ वायु, निर्मल जल, कँपकँपाती बर्फ, दूर तक फैली हरियाली, विशाल पहाड़, छोटे छोटे गाँव, सीधे-सादे लोग, कड़ी जीवन शैली यही है उत्तरांचल। एक तरफ

उत्तरांचल में आने का धन्यवाद, क्या आपको ये आलेख पसंद आया, क्यों नही आप टिप्पणी के रूप में अपने विचार भी प्रकट करें। और अगर चाहें तो आप सब्सक्राइब भी कर सकते हैं, जब भी इस साईट पर नया कुछ पोस्ट होगा वो आपको आपकी ईमेल में मिल जायेगा।
Enter your email address:  
Delivered by FeedBurner