म्यार पहाड़
Posted by on April 16, 2007 Filed under कुमाऊँ, कुमाऊँनी संगीत, गढ़वाल, गढवाली संगीत
अगर मेरा गांव मेरा देश हो सकता है तो म्यार पहाड़ क्यों नही? म्यार पहाड़ यानि मेरा पहाड़ लेकिन ऐसा कहने से ये सिर्फ मेरा
होकर नही रह जाता ये तो सब का है वैसे ही जैसे मेरा भारत हर भारतवासी का भारत। खैर पहाड़ को आज दो अलग अलग दृष्टि से देखने की कोशिश करते हैं, एक कल्पना के लोक में और दूसरा सच्चाई के धरातल में।
जिनकी नई-नई शादियां होती हैं हनीमून के लिये उनमें ज्यादातर की पहली या दूसरी पसंद होती है कोई हिल स्टेशन। बच्चों की गर्मियों की छुट्टी होती है उनकी भी पहली या दूसरी पसंद होता है कोई हिल स्टेशन, अब बूढ़े हो चले हैं धर्म कर्म करने मन हो चला है तो भी याद आता है म्यार पहाड़ चार धाम की यात्रा के लिये।
पहाड़ की खूबसूरती होती ही ऐसी है कि किसी को भी बरबस अपनी तरफ आकर्षित कर ले, वो ऊंची ऊंची पहाड़ियाँ, सर्दियों में बर्फ से ढकी वादियाँ, पहाड़ों को चुमने को बेताब दिखते बादल,
मदमस्त किसी अलहड़ सी भागती पहाड़ी नदियां, सांप की तरह भागती हुई दिखायी देती सड़कें, कहीं दिखायी देते वो सीढ़ीनुमा खेत तो कहीं दिल को दहला देनी वाली घाटियां, जाड़ों की गुनगुनी धूप और गर्मियों की शीतलता। शायद यही सब है जो लोगों को अपनी और खिंचता है, बरबस उन्हें आकर्षित करता है अपने तरफ आने को।
लेकिन पहाड़ में रहने वाले के लिये, एक पहाड़ी के लिये ये शायद रोज की ही बात हो उसका जुड़ाव पहाड़ से तो कुछ जुदा ही है। ये जुड़ाव मुखर हो उठता है पहाड़ से जुदा होते ही नराई के बहाने, बकौल काकेश -
मेरा पहाड़ से क्या रिश्ता है ये बताना मैं आवश्यक नहीं मानता पर पहाड़ मेरे लिये ना तो प्रकृति को रोमांटिसाईज करके एक बड़ा सा कोलार्ज बनाने की पहल है ना ही पर्यावरणीय और पहाड़ की समस्या पर बिना कुछ किये धरे मोटे मोटे आँसू बहाने का निठल्ला चिंतन। ना ही पहाड़ मेरा अपराधबोध है ना ही मेरा सौन्दर्यबोध, मेरे लिये पहाड़ माँ का आंचल है ,मिट्टी की सौंधी महक है , ‘हिसालू’ के टूटे मनके है , ‘काफल’ को नमक-तेल में मिला कर बना स्वादिष्ट पदार्थ है , ‘क़िलमोड़ी’ और ‘घिंघारू’ के स्वादिष्ट जंगली फल हैं , ‘भट’ की ‘चुणकाणी’ है , ‘घौत’ की दाल है , मूली-दही डाल के ‘साना हुआ नीबू’ है , ‘बेड़ू पाको बारामासा’ है , ‘मडुवे’ की रोटी है ,’मादिरे’ का भात है , ‘घट’ का पिसा हुआ आटा है ,’ढिटालू’ की बंदूक है , ‘पालक का कापा’ है , ‘दाणिम की चटनी’ है।
मैं पहाड़ को किसी कवि की आँखों से नयी-नवेली दुल्हन की तरह भी देखता हूं जहां चीड़ और देवदारु के वनों के बीच सर सर सरकती हुई हवा कानों में फुसफुसाकर ना जाने क्या कह जाती है और एक चिंतित और संवेदनशील व्यक्ति की तरह भी जो जन ,जंगल ,जमीन की लड़ाई के लिये देह को ढाल बनाकर लड़ रहा है. लेकिन मैं नहीं देख पाता हूँ पहाड़ को तो.. डिजिटल कैमरा लटकाये पर्यटक की भाँति जो हर खूबसूरत दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर अपने दोस्तों के साथ बांटने पर अपने की तीस-मारखां समझने लगता है।
पहाड़, शिव की जटा से निकली हुई गंगा है, कालिदास का अट्टाहास है, पहाड़ सत्य का प्रतीक है, जीवन का साश्वत सत्य है। कठिन परिस्थितियों में भी हँस हँस कर जीने की कला सिखाने वाली पाठशाला है. गाड़, गध्यारों और नौले का शीतल, निर्मल जल है, तिमिल के पेड़ की छांह है, बांज और बुरांस का जंगल है, आदमखोर लकड़बग्घों की कर्मभूमि है। मिट्टी में लिपटे, सिंगाणे के लिपोड़े को कमीज की बांह से पोछ्ते नौनिहालों की क्रीड़ा-स्थली है। मोव (गोबर) की डलिया को सर में ले जाती महिला की दिनचर्या है, पिरूल सारती, ऊंचे ऊंचे भ्योलों में घास काटती औरत का जीवन है।
कैसे भूल सकता है कोई ऎसे पहाड़ को, पहाड़ तूने ही तो दी थी मुझे कठोर होकर जीवन की आपाधापियों से लड़ने की शिक्षा। कैसे भूल सकता हूँ मैं असोज के महीने में सिर पर घास के गट्ठर का ढोना, असोज में बारिश की तनिक आशंका से सूखी घास को सार के फटाफट लूटे का बनाना, फटी एड़ियों को किसी क्रैक क्रीम से नहीं बल्कि तेल की बत्ती से डामना फिर वैसलीन नहीं बल्कि मोम-तेल से उन चीरों को भरना, लीसे के छिलुके से सुबह सुबह चूल्हे का जलाना, जाड़े के दिनों में सगड़ में गुपटाले लगा के आग का तापना , “भड्डू” में पकी दाल के निराले स्वाद को पहचानना. तू शिकायत कर सकता है पहाड़ ..कि भाग गया मैं, प्रवासी हो गया, भूल गया मैं ….लेकिन तुझे क्या मालूम अभी भी मुझे
इच्छा होती है “गरमपानी” के आलू के गुटके और रायता खाने की. अभी भी होली में सुनता हूँ ‘तारी मास्साब’ की वो होली वाली कैसेट …अभी भी दशहरे में याद आते है “सीता का स्वय़ंबर” , “अंगद रावण संवाद”, “लक्ष्मण की शक्ति” . अभी भी ढूंढता हूँ ऎपण से सजे दरवाजे और घर के मन्दिर .अभी भी त्योहार में बनते हैं घर में पुए , सिंघल और बड़े. कहाँ भूल पाऊंगा मैं वो “बाल मिठाई” और “सिंघोड़ी”, मामू की दुकान के छोले और जग्गन की कैंटीन के बिस्कुट।
तेरे को लगता होगा ना कि मैं भी पारखाऊ के बड़बाज्यू की तरह गप मारने लगा लेकिन सच कहता हूं यार अभी भी जन्यू –पून्यू में जनेऊ बदलता हूं, चैत में “भिटोली” भेजता हूं, घुघुतिया ऊतरैणी में विशेष रूप से नहाता हूं ( हाँ काले कव्वा ,काले कव्वा कहने में शरम आती है ,झूठ क्यूं बोलूं ), तेरी बोजी मुझे पिछोड़े और नथ में ही ज्यादा अच्छी लगती है .मंगल कार्यों में यहाँ परदेश में “शकुनाखर” तो नहीं होता पर जोशी ज्यू को बुला कर दक्षिणा दे ही देता हूं .
तू तो मेरा दगड़िया रहा ठहरा.. अब तेरे को ना बोलूं तो किसे बोलूं .तू बुरा तो नहीं मानेगा ना ..मैं आऊंगा तेरे पास . गोलज्यू के थान पूजा दूंगा ..नारियल ,घंटी चढाऊंगा .. बाहर से जरूर बदल गया हूँ पर अंदर से अभी भी वैसा ही हूँ रे ..तू फिकर मत करना हाँ..
ये भावनायें हर उस पहाड़ी की है जिसके रोम रोम में पहाड़ रचा बसा है, और ये नराई अकेले काकेश की नराई नही है ये उन सब पहाड़ियों की नराई है जो पहाड़ से बहुत दूर चले आये हैं। काकेश का ये कहना कि भाग गया मैं, प्रवासी हो गया साथ ही अपने और पहाड़ को सांत्वना देता “मैं आऊंगा तेरे पास कहना” हर उस पहाड़ी के दिल से निकलती आवाज है जो पहाड़ से दूर जिंदगी की जद्दोजहद में उलझा हुआ है और एक बेहतर जीवन की लालसा में पहाड़ से दूर होता जा रहा है। शायद ये हर उस व्यक्ति का सच है जो अपनी जमीन अपना घर आंगन छोड़ दूर कहीं चला आया हो। 
पहाड़ से होता यही पलायन वाद मजबूर करता है, पहाड़ को उस दूसरी दृष्टि से देखने के लिये जो सच्चाई के धरातल से जुड़ा है। अपने पहाड़ में एक कहावत है, “पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ में नही रूकती“। ये सिर्फ एक कहावत नही पहाड़ का सच है, क्योंकि पानी नदियों के रास्ते नीचे मैदानों में चला जाता है और जवानी यानि कि नवयुवक और नवयुवतियां रोजगार की तलाश में पहाड़ से दूर चले जाते हैं। पहाड़ के दूर दराज गांवों में तो हालात और भी चिंताजनक हैं और यह तब है जब हमें आजादी मिले लगभग ६० साल तो हो ही गये हैं। इन गांवों से ज्यादातर युवक भारतीय सेनाओं में भर्ती होकर चले जाते हैं रह जाती है महिलायें, बच्चे और बूढ़े। पहाड़ी शहरों में भी ऐसे कोई उधोग धंधे नही जो युवाओं को रोक सके, जिंदगी की सच्चाई के सामने पहाड़ का प्यार ज्यादा दिनों तक टिक नही पाता। लेकिन दूर जाने पर भी एक पहले प्यार की तरह यह प्यार आखिरी वक्त तक दिल में बसा रहता है। 
यही प्यार उन लोगों से दूर जाने के बाद भी पहाड़ के लिये कुछ ना कुछ करवाता रहता है, और पहाड़ इस आस में खामोश खड़ा इंतजार करता रहता है अपने बच्चों का शायद एक दिन कहीं वो वापस लौटें और मुझे ना पा कहीं फिर से वापस ना चले जायें। पहाड़ों में शायद यही आवाज अब भी गूँजती रहती है , “वादियां मेरा दामन, रास्ते मेरी बाहें जाओ मेरे सिवा तुम कहाँ जाओगे”।
अगर आप अभी तक कभी म्यार पहाड़ में नही आये तो आओ (जाओ) और थोडा सा मेरे पहाड़ का ठंडा पानी तो कम से कम पी लो इन गीतों के मार्फत। ये दो लोकगीत सुनिये, पहला है “पी जाओ पी जाओ” गोपाल बाबू गोस्वामीजी की आवाज में (कुमाँउनी बोली में) और दूसरा है “ठंडो रे ठंडो” नरेन्द्र सिंह नेगीजी की आवाज में (गढ़वाली बोली में)।
पी जाओ पी जाओः (प्ले के साईन पर डबल क्लिक कीजिये)
ठंडो रे ठंडोः (प्ले के साईन पर डबल क्लिक कीजिये)
और अगर आप भी म्यार पहाड़ से हैं तो हमें भी बताईये आपके लिये पहाड़ क्या है?
डिस्क्लेमर:उत्तरांचल में पोस्ट होने और बजने वाले गीत सिर्फ कुमाँऊ और गढवाल के संगीत को बढावा देने के लिये विज्ञापन मात्र ही हैं, ये कहीं से भी असली सीडी और कैसेट का विकल्प नही है। पसंद आने पर कृप्या असली कैसेट और सीडी ही खरीदें।
Tags: कुमाऊँ, गढ़वाल, bedu, garhwali, garhwali-songs, Gopal-babu-goswami, hills, hisaalu, kafal, kumaoni, Kumaoni-songs, mountain, music, narendra singh negi, pahar, pee-jao-pee-jao, pi-jao, songs, thando-re-thando, Uttaranchal
उत्तरांचल में आने का धन्यवाद, क्या आपको ये आलेख पसंद आया, क्यों नही आप टिप्पणी के रूप में अपने विचार भी प्रकट करें। और अगर चाहें तो आप सब्सक्राइब भी कर सकते हैं, जब भी इस साईट पर नया कुछ पोस्ट होगा वो आपको आपकी ईमेल में मिल जायेगा।


इच्छा होती है “गरमपानी” के आलू के गुटके और रायता खाने की. अभी भी होली में सुनता हूँ ‘तारी मास्साब’ की वो होली वाली कैसेट …अभी भी दशहरे में याद आते है “सीता का स्वय़ंबर” , “अंगद रावण संवाद”, “लक्ष्मण की शक्ति” . अभी भी ढूंढता हूँ ऎपण से सजे दरवाजे और घर के मन्दिर .अभी भी त्योहार में बनते हैं घर में पुए , सिंघल और बड़े. कहाँ भूल पाऊंगा मैं वो “बाल मिठाई” और “सिंघोड़ी”, मामू की दुकान के छोले और जग्गन की कैंटीन के बिस्कुट। 















Hi, this is Pawan here. well i want to know from where I can download song “bedu pako bara masa”. If any one know site from which i can download this song then pls give url. thanks..
I LOVE UTTRANCHAL. DHANYABAD JISNE YE WEBSIDE CRIATE KIYA.
AAJ MAINE BAHUT SAARE LOGON KA COMMENTS PADA .AAKH SE PANI AA GIRA. MUJHE MERE PAHAD KI BAHUT YAD AA GAYI. OR ME AAPON PAHAD OR DES HABE BHOT DOOR CHIN.MEGE YA DEDH SAAL HAGO GHAR NI JE SAK. AAJ SACHHI AAJ GHARAK YAAD AGE. MYAR PAHAD LOGO JI RAYA JAG RAYA. MIGE AASIRBAAD DIYA OR JAI UTTRANCHAL. TEJ SINGH BHANDARI.
Meray Kumoni Bhai v Bhaniyou ko mera Mahesh Giri Goswami, S/o Sh. Balam Giri Goswami, Village Ranibagh, batrojkhan, dist. Nanital, ka sab ko pyar hor dher saari bhada.
Mujhey bhi pahado main bahut aachha lagta hai. main to aglay janam main bhi kamoni pahadiyao main hi llena chhahta hun, kyuki yeh hi dev bhumi hai hai hamara swarg.
Agar ki mera kumoni bhai or bhan mujssay apni baat sher karna chahhta hai or muj say carrer kay baarey may advice lena chhahta hai to muj say jarroor sampark karey mujhey ish main khusi hogi
apka-sirf Apka
Mahesh Giri
mera email id: maheshgiri2002@yahoo.com
sirf meray kumoun bhaiyo or bhano key liye
i have serch all the free music web side but i found the some free music on a side but i am not capable to download song
we all are uttrakhandi. we all proud to be an uttrakhandi. we all show our love, affection and our feelings. even no body will hegitate to say that he is a pakka uttrakhandi. we read some article, any cliping on t.v. any song anywhere and we get emotional. but after some time we get busy in our daily schedule. i just want to say that we all are almost well settled highly educated. so we should take initiative to mould our emotion to something which can really help our uttrakhand to grow or develope. so i request u all to show your emotions and feelings by doing any thing which help to change our beautiful uttrakhand in to a really healthy wealthy state.
thanks
T.S. Patwal
hi frinds i am anku from dwarahat. i read your artical and i cant explain hoe happy am i? really when i read this i remambar my childhood i remamber that chetalu ki banduk, wo gulli-danda, gohat ki churkani, bhat k dubke,wo khafal todne jana oretc
Sabhi Bhai-Bahno ku pyar bhara Namaskar..mi Parkash aap log tai hamesha yaad kardu par kui bhi mita yaad ni kardu mi chandu ki aap logun k vaste mi achchu si rista dhundh kar apar ek farj pura karun..esliye sabhi bhai bahan mita parkashchands@yahoo.co.in par apar chithithi likhkar sampark kar sakdo..min abtak jatna bhi rista karen vo sab delhi ma kubh hansana aur khelana channa..tum bhi der na karo aur jhatt likho…….9811217200
hi Dosto mera pyar bhara namskar
i love u all uttarakhandi logo
mera uttarakhand ki liya to koi sabed hi nahi hai
iski to jitini tareff karo uttna kama hi
itna bata do ki jo be uttarakhad me padia huia hai wo bhout hi lucky person hoga
mera garwal jaisa koi bhi place nahi hi per firbe mera garwal khali hotoa jaa raha hai
merea garwal ko kisi ki nazer na lage
plz all members of garwal (pahar) main vipin app se dosti karna chahata hu plz meri id vipin2palsingh@rediffmail.com per scrip jarror bhiz.
I like dev bhumi Uttranchal..
mai garwal se bahut pyaar karta hon
Aaj mujhe garhwal chhore huei 15 saal ho gaye hai. mai aaj bhee
chhatapata hoo garhwal dhekhane ko lekin mery majboori hai ke
waha par rojgar nahee hai, aaj hamare desh ko aazad huei 60saal ho gaye hai lekin garhwal waishe ka waishe hee hai.
Koi nahee dekhata ke ye base subah rishikesh ja rahi hai kon ja raha hai (lekin jo ja raha hia wo nokari kee talash me ja raha hai.
Heera singh
Rudhapryag garhwal
hi friends…………………….
I like Uttrakhand.
mujhe phad bhut he achha lagta hia par kya karu kuch majburiya hote hai jiske wajh se hanme phar chodana padat hia.
or mujhe apne aap pe par garv bhi hota hia ki mai “DEV BHOOME UTTRAKHAND KA HUN” mujhe phade gane bhut ache lagte hia please unhe bhi downlod kijiye .
mai pure uttrakhand daju ge ram.ram or namskar
I love my Uttrakhand.
Aj kay bolo sab kuch to app ne hi boldeya lekn aj ap ka ye artikal ahar kar ghar ke yad aa gaye
ap eshe hi likhte raho
khuda app ko iska badal dega
ke khuda se dua karta hun ki app hum sab pahariyun ko jodta ho
app ka app se koi juda na ho
Khunda haifz
S. Khan
from Pauri
New Colony lower bazar
Pauri
I AM LUKY
hi freind my name is tarun chander thangwal…and i proud to my birth place is great uttrakhand.. i love uttrakhand..its real beauty of nature.
Dear Tarun,
Thanks for excellent efforts and Information.
I wish you great sucess.
regards,
Arvind
dear kakesh & tarun
yaar tumne pahad ki yado ko kitni sacchai se kaha he
uska vivran bhi nahi kiya ja sakta ,
kya yaar hum such me kitne badkishmat hai jo apne pahad jo chod k 2 roti khatir es sehar me base hai,
sonu
new delhi
Yaar, ye sub dekhne, sunne aur padhne mai dil ko choo jata hai, parantu kya ye jaroori nali ki har uttrakhandwasi dil mai aik pyara uttrakhand liye hamare BHARAT ko aik nai pehchaan de. Also we must think in direction of a corporate UK (Uttrakhand) where we must commercialize our each and every product keeping in mind our mighty UTTRAKHAND and gain a lot of life, comfort, healthcare, education, food for all our own residents. Why we should not follow the DESI sanskriti of JO DIHKTA WO BIKTA HAI afterall we all are to progress and become a self reliant piece of earth. We al must stand strong enough to be-hold our UTTRAHKAND and mank it a more better and comfortable place to live and let LIVE.
Yaar, ye sub dekhne, sunne aur padhne mai dil ko choo jata hai, parantu kya ye jaroori nali ki har uttrakhandwasi dil mai aik pyara uttrakhand liye hamare BHARAT ko aik nai pehchaan de. Also we must think in direction of a corporate UK (Uttrakhand) where we must commercialize our each and every product keeping in mind our mighty UTTRAKHAND and gain a lot of life, comfort, healthcare, education, food for all our own residents. Why we should not follow the DESI sanskriti of JO DIHKTA WO BIKTA HAI afterall we all are to progress and become a self reliant piece of earth. We alLmust stand strong enough to be-hold our UTTRAHKAND and make it a more better and comfortable place to live and let LIVE.
i love my uttranchal
and
uttranchali girls i am also gadwali friends
balbir rawat
9999632202……………………contact me only uttranchali girls and boys
Dear Dost,
Yaar tumhari baat padkar bahut hi badiya lag raha hai mann kar raha hai phir ek baar aur gaon ki side chala jaaon,
Bus mera jab bhi mann karta hai mein bus mein nahi, car mein nahi apun to bike par hi chala jata hai, kunki nazara to khul kar hi dekta hai
kya boolte ho.
too good, can anybody tell me kumaoni holi downloding site.
your pahri
Diwan
really toooooo nice and very touching…bas bhuli yes laaago ki almuwaad mein baith ri…aha ab k batau auri maya auri baat haegin ho….Really great job thx a lot
My dear all uttaranchali brothers & sister, I like to all of u, if u want some help me in ur life so pls write me at parkashchands@yahoo.co.in and call me on my cell 9811217200 without hasitation. Beleave me I will be help u as per my situation.. 2ndly if u want a good life partner, so pls send me ur resume on my id, i am giving this service just free only for uttranchali brother & sisters…so don’t delay and send me ur resume..i will be give u match asper your liking….parkash
mountain kise ache nahi lagte wahan par ghoomna,wahan ke lokgeet sab ache hai lekin kabhi-2 majboori insaan ko apne ghar se to kya apne ghar walon se bhi door kar deti hai mera janam kapurthala punjab mein hua hai, lekin is time mein aur mere ghar wale phagwara mein rehte hain yahan par sab punjabi hi hain lekin kabhi agar mujhe koi apna pahaari mil jaaye to mere usse baatein karna ka bahut man karata hai kaash yahan bhi koi apna hota jisse hum baatein karte rehte kaash ki usse baatein kate karte karte raat khatam ho jati par baat nahi……….abhi itna hi office se ghar jaane ka time ho gaya hai ok byeeeeeeee guys
Gagan Rautela
9876987262
silenteyesgagan@yahoo.in
gagan1_singh@yahoo.com
mountain kise ache nahi lagte wahan par ghoomna,wahan ke lokgeet sab ache hai lekin kabhi-2 majboori insaan ko apne ghar se to kya apne ghar walon se bhi door kar deti hai mera janam kapurthala punjab mein hua hai, lekin is time mein aur mere ghar wale phagwara mein rehte hain yahan par sab punjabi hi hain lekin kabhi agar mujhe koi apna pahaari mil jaaye to mere usse baatein karna ka bahut man karata hai kaash yahan bhi koi apna hota jisse hum baatein karte rehte kaash ki usse baatein kate karte karte raat khatam ho jati par baat nahi……….abhi itna hi office se ghar jaane ka time ho gaya hai ok byeeeeeeee guys
Gagan Rautela
9876987262
Hi..my self Riyalbandhu from uttaranchal brahmin. Pls contact to parkashchands@yahoo.co.in or call 09811217200 for more information. Don’t worry all discussion will be confidencial…and it will be on personal level.. so don’t hasitate… write or call
i love uttranchal almora (Ranikhet)
ham ko Aap ke gane achhe lge
Aap ke gane bahut Aachhe lage
hi its me , manish from Delhi,
its very good to see a site on uttranchal , a site of Garwali & Kumaouni ..in which they can share their feelings about garwal and their people ..
i am very facinating to see that type of site ..
hopefully more & more people will join this site and share their feelings about uttranchal , about their people and their life in uttranchal as well as their normal life
take care
good bye
manish naithani
Janakpuri
New dlehi
bata nahee sakata par lagay rahooooo.
i love my uttrakhand
Uttarakhand is one of the top holy palace in this world
People come here from the different different part of this world
to take peace & salvation
Most people are satisfied here with this goal to achieve mental peace
Once people visit here than it remain always in pepoles mind as the sweet memory of the world
I am a man form uttaranchal Garhwal
If some one want to more something about uttarakhand
feel free to contect at my Email ID
ringingsemwal@rediffmail.com
Sunder sabdoo..ka sunder susajit suprabhat sunder garh primiyoun ko.me pushkar tah dil se naman kardo miyar garh ki baat
phir holi su parbhat .
Dear All,
Thanks for the explanation about the Uttaranchal. I realy enjoy which way you explained. I alway see my village in my dearm. I can not forget my village. I love my village and My uttaranchal & Pahad as well as the people of uttaranchal. Thanks you guys to make this site.
Deepak sati
chakutiya Jamaniya
I love my uttrakhand
Me uttrakhnd se bhahut pyar karta ho man karta hai ki apoud pahar me ja kar bas jaou mere utrrachali sangeet man ko lubhati hai pahri gane bar bar sunne ko man karta ha
i me uttrancha se
Me uttrakhand se bhahut pyar karta ho man karta hai ki apoud pahar me ja kar bas jaou mere utrrachali sangeet man ko lubhati hai pahri gane bar bar sunne ko man karta ha
i me uttrancha se
I Love you my uttrakhand
mera uttrakhandi bhaio se nevedan hai ki apne phar ko mat bholna kyoun ki phar hi tumari martbhoomi hai; Mera oun bhaio se khas vinarm nivedan hai jo apne phari bhasha ko bhool gaye hai aour phari bhasha se napharath karte hai esa mat karo yar mere dosto kuch sarm karo (MY UTTRAKHAND)
BHAGWAT SINGH MEHTA
VILLAGE_ KEDAR
ALMORA ( UTTRAKHAND)
hello pahari bahiyo main bhi ek pahari hoon aur mera gaon majkhali ke pass digoti main hai mujhe kumaoni gane bahut ache lagte hain kirpiya koi mujhe mere e mail address par gane send kare main uska abhar parkat karoonga kyonki main pahar se bahut door portugal main hoon so please send me some top rated pahari songs i love all pahari bandhu i hope someone send me pahari songs in my e-mail address my e-mail address is bishtganesh@live.com