लोकगीतः घुघुती घुरोण लगी
Posted by on February 12, 2007
इस बार आपको सुना रहे हैं गढवाली बोली में नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा गाया ये प्रसिद्ध गीत। जिसमें कि गायक घुघुती नाम की चिडिया की आवाज को सुन के, अपने मैत यानि कि मायका (घर) की याद को ताजा कर रहा है। शुरूआत के बोलों के भाव कुछ इस तरह से है कि मेरे घर की घुघुती गाने लगी है इसका मतलब है कि अब चैत रितु आ गयी है। फिर चैत रितु में क्या क्या हो रहा होगा यही कुछ याद कर रहा है।
(प्ले के साईन पर डबल क्लिक कीजिये)
डिस्क्लेमर:उत्तरांचल में पोस्ट होने और बजने वाले गीत सिर्फ कुमाँऊ और गढवाल के संगीत को बढावा देने के लिये विज्ञापन मात्र ही हैं, ये कहीं से भी असली सीडी और कैसेट का विकल्प नही है। पसंद आने पर कृप्या असली कैसेट और सीडी ही खरीदें।
















