वैसे तो हर साल अलग अलग लोगों को उनके विशिष्ट कार्यों के कारण ये अवार्ड दिया जाता है, इस साल भी दिया गया लेकिन इस बार इसमें उत्तरांचल के भी चार नाम शामिल थे। ये हैं - स्वर्गीय प्रोफेसर देविन्द्र राहिनवाल को उनके समाज कार्यों के लिये (यह इनको मरणोपरांत दिया गया), श्री खालिद जहीर को उनके समाज कार्यों के लिये, डा ललित पांडे पर्यावरण संरक्षण (इनवायरंमेंट प्रोटेक्शन) के लिये किये गये उनके प्रयासों के लिये और प्रोफेसर (डाक्टर) शेखर पाठक को साहित्य और शिक्षा के लिये दिये गये उनके योगदान के लिये। पूरी सूची आप यहाँ देख सकते हैं

इनमें से देविन्द्र राहिनवाल और खालिद जहीर, इनके बारे में मुझे ज्यादा कुछ मालूम नही है और ना ही इंटरनेट पर मिला। ललित पांडे उत्तराखंड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान के डायरेक्टर हैं और ये संस्था उत्तरांचल के विकास के लिये काफी सक्रिय है। शेखर पाठक तो अपने आप में ही हिमालय का चलता फिरता विश्वकोश हैं, एक घुमक्कड जिसने पहाड का चप्पा चप्पा शायद पैदल ही छाना हुआ है। नैनिताल के रहने वाले लेकिन नैनिताल में कभी कभी दिखने वाले पाठक जी पहाड नाम की पत्रिका भी काफी सालों से अकेले निकालते आ रहे हैं।

इन सभी को उत्तरांचल और उत्तरांचल वासियों की तरफ से बहुत बहुत शुभकामनायें साथ ही साथ २००७ के समस्त पद्म अवार्ड विजेताओं को बहुत बहुत बधाई।

Email This Article Email This Article | or Search for More

शायद आप इन्हें भी पढ़ना पसंद करें

...and here is one random article I picked for you:

ट्राईस्टेट उत्तरांचल क्रिकेट २००६
जिस दिन भारत में चैलेंजर ट्राफी की शुरूआत हुई ठीक उसी दिन अमेरिका के न्यूजर्सी प्रान्त में उत्तरांचलियों ने दूसरे 'ट्राईस्टेट उत्तरांचल क्रिकेट' का आयोजन किया। उसी दिन सभी ग्रुप मैच खेले गये और शाम तक फाईनल भी निपट गया। ये क्रिकेट भारी टेनिस की गेंद से खेला गया जिसमें

उत्तरांचल में आने का धन्यवाद, क्या आपको ये आलेख पसंद आया, क्यों नही आप टिप्पणी के रूप में अपने विचार भी प्रकट करें। और अगर चाहें तो आप सब्सक्राइब भी कर सकते हैं, जब भी इस साईट पर नया कुछ पोस्ट होगा वो आपको आपकी ईमेल में मिल जायेगा।
Enter your email address:  
Delivered by FeedBurner