26 Jan
Posted by Tarun as व्यक्तिव
Tags:व्यक्तिव, Padma shri, uttaranchal peopleवैसे तो हर साल अलग अलग लोगों को उनके विशिष्ट कार्यों के कारण ये अवार्ड दिया जाता है, इस साल भी दिया गया लेकिन इस बार इसमें उत्तरांचल के भी चार नाम शामिल थे। ये हैं - स्वर्गीय प्रोफेसर देविन्द्र राहिनवाल को उनके समाज कार्यों के लिये (यह इनको मरणोपरांत दिया गया), श्री खालिद जहीर को उनके समाज कार्यों के लिये, डा ललित पांडे पर्यावरण संरक्षण (इनवायरंमेंट प्रोटेक्शन) के लिये किये गये उनके प्रयासों के लिये और प्रोफेसर (डाक्टर) शेखर पाठक को साहित्य और शिक्षा के लिये दिये गये उनके योगदान के लिये। पूरी सूची आप यहाँ देख सकते हैं।
इनमें से देविन्द्र राहिनवाल और खालिद जहीर, इनके बारे में मुझे ज्यादा कुछ मालूम नही है और ना ही इंटरनेट पर मिला। ललित पांडे उत्तराखंड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान के डायरेक्टर हैं और ये संस्था उत्तरांचल के विकास के लिये काफी सक्रिय है। शेखर पाठक तो अपने आप में ही हिमालय का चलता फिरता विश्वकोश हैं, एक घुमक्कड जिसने पहाड का चप्पा चप्पा शायद पैदल ही छाना हुआ है। नैनिताल के रहने वाले लेकिन नैनिताल में कभी कभी दिखने वाले पाठक जी पहाड नाम की पत्रिका भी काफी सालों से अकेले निकालते आ रहे हैं।
इन सभी को उत्तरांचल और उत्तरांचल वासियों की तरफ से बहुत बहुत शुभकामनायें साथ ही साथ २००७ के समस्त पद्म अवार्ड विजेताओं को बहुत बहुत बधाई।
5 Responses
divyabh
January 27th, 2007 at 3:27 am
1A Really Very Beautiful State of India…!लगता है मुझे अच्छी जानकारी मिल सकती है यहाँ पर…गणतंत्र दिवस पर आपको भी ढेरों शुभकामनाएँ!
श्रीश बेंजवाल 'ई-पंडित'
January 27th, 2007 at 5:15 am
2इनमें शेखर पाठक वही हैं क्या जो नंदा देवी राजजात की सीडी में अंत में दिखाई देते हैं। उपरोक्त लोगों के बारे में जानता तो नहीं लेकिन अवश्य ये सब इन पुरुस्कारों के योग्य होंगे।
सृजन शिल्पी
January 28th, 2007 at 1:13 am
3उत्तरांचल की इन विभूतियों को बधाई!
तरुण जी, क्या आपसे जीमेल पर गपशप हो सकेगी?
Hem Pant
March 2nd, 2007 at 12:06 am
4Let me add one more name- Mr. Kharak Singh Waldiya was also awarded Padmshree this year. He is a well known Geologist hails from Uttarakhand…
bhuwan phulara
March 7th, 2007 at 2:02 am
5mra maanana hai ki agli baar yeh sh mohan kandpal ji ko bhi milega.
nhuwan
RSS feed for comments on this post · TrackBack URI
Leave a reply
अगर आप भी उत्तरांचल की कोई फोटो हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो प्लीज इस पते पर भेजियेः
कंट्रोल पैनल
Categories
Archives
Links
Meta
About Me
Email Notification
Would you Like to receive an email whenever a new article is posted? Enter your email address below...
Geet Gaata Chal
Calendar
Recent Entries
Recent Comments
Most Commented
Uttaranchal | उत्तरांचल is proudly powered by WordPress - BloggingPro theme by: Design Disease