इस बार गीत के साथ साथ विडियो के भी मजे लीजिये, ये गीत शायद उत्तरांचल का अभी तक का सबसे ज्यादा विवादास्पद गीत होगा। गीत गाया है नरेन्द्र सिंह नेगी ने, इसमें उत्तरांचल में बनी सरकारों के कामों में व्यंगात्मक टिप्पणियां की है। शुरूआत होती है बीजेपी की सरकार की बात से कि कैसे उन्होने राज किया नाम को उत्तराखंड से उत्तरांचल किया, ४ का ८ किया वगैरह वगैरह। उसके बाद बात आती है कांग्रेस की, खासकर मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की, नारायण को गढवाली में नारेणा भी कहते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि महिला वर्ग में इनकी विशेष रूचि है अब ये कितना सच है कह नही सकते।

लेकिन इस बात में कोई शक नही कि कुमांऊ के विकास में जितना योगदान नारायण दत्त तिवारी का रहा उतना शायद ही किसी और मुख्यमंत्री का रहा होगा। उप्र के मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने काशीपुर-रामनगर क्षेत्र का अच्छा खासा विकास करवाया था। जैसा कि होता आया है ये विकास सिर्फ उन्होंने अपने विधान सभा-लोकसभा चुनाव क्षेत्र के आसपास करवाया। इस विडियो से हो सकता है कि किसी को ये अच्छा ना लगे और किसी को पसंद आये, खासकर अगर आप उत्तरांचल से संबन्धित हैं तो। इसलिये इसे आप गीत गाने और बनाने वालों की व्यक्तिगत राय मानके देखियेगा। नेताओं के बारे में दिखायी गयी बहुत सी बातें वैसे तो अब तक सभी लोग जान गये हैं।

आडियो-विडियो में ठीक से तालमेल नही है, इसलिये मजा थोडा सा कम हो जाता है। (प्ले के साईन पर डबल क्लिक कीजिये)

डिस्क्लेमर:उत्तरांचल में पोस्ट होने और बजने वाले गीत सिर्फ कुमाँऊ और गढवाल के संगीत को बढावा देने के लिये विज्ञापन मात्र ही हैं, ये कहीं से भी असली सीडी और कैसेट का विकल्प नही है। पसंद आने पर कृप्या असली कैसेट और सीडी ही खरीदें।

...and here is one random article I picked for you:

लोकगीत: बेडु पाको बारो मासा
'बेडु पाको बारो मासा' ये आपने अवश्य ही सुना होगा आमिर खान द्धारा अभिनीत, प्रसून जोशी द्धारा रचित कोका कोला के विज्ञापन में, आज कुमाँऊ का ये लोकगीत आपके पेशे खिदमत है। अगर आपने राजश्री की फिल्म विवाह देखी होगी तो इस गीत के पहली लाईन की ट्यून पर जरूर

उत्तरांचल में आने का धन्यवाद, क्या आपको ये आलेख पसंद आया, क्यों नही आप टिप्पणी के रूप में अपने विचार भी प्रकट करें। और अगर चाहें तो आप सब्सक्राइब भी कर सकते हैं, जब भी इस साईट पर नया कुछ पोस्ट होगा वो आपको आपकी ईमेल में मिल जायेगा।
Enter your email address:  
Delivered by FeedBurner