04 Sep
Posted by Tarun as इतिहास
Tags:इतिहास, Almora, अल्मोड़ा, कुमाँऊ, कुमाऊंनी, जागेश्वर, पहाड़, jageshwar, Kumaon, short history of kumaonकुमाँऊ शब्द की उत्पत्ति कुर्मांचल से हुई है जिसका मतलब है कुर्मावतार (भगवान विष्णु का कछुआ रूपी अवतार) की धरती। कुमाँऊ मध्य हिमालय में स्थित है, इसके उत्तर में हिमालय, पूर्व में काली नदी, पश्चिम में गढवाल और दक्षिण में मैदानी भाग। इस क्षेत्र में मुख्यतया ‘कत्यूरी’ और ‘चंद’ राजवंश के वंशजों द्धारा राज्य किया गया। उन्होंने इस क्षेत्र में कई मंदिरों का भी निर्माण किया जो आजकल सैलानियों (टूरिस्ट) के आकर्षण का केन्द्र भी हैं। कुमाँऊ का पूर्व मध्ययुगीन इतिहास ‘कत्यूरी’ राजवंश का इतिहास ही है, जिन्होंने 7 वीं से 11 वीं शताब्दी तक राज्य किया। इनका राज्य कुमाँऊ, गढवाल और पश्चिम नेपाल तक फैला हुआ था। अल्मोडा शहर के नजदीक स्थित खुबसूरत जगह बैजनाथ इनकी राजधानी और कला का मुख्य केन्द्र था। इनके द्धारा भारी पत्थरों से निर्माण करवाये गये मंदिर वास्तुशिल्पीय कारीगरी की बेजोड मिसाल थे। इन मंदिरों में से प्रमुख है ‘कटारमल का सूर्य मंदिर’ (अल्मोडा शहर के ठीक सामने, पूर्व के ओर की पहाडी पर स्थित)। 900 साल पूराना ये मंदिर अस्त होते ‘कत्यूरी’ साम्राज्य के वक्त बनवाया गया था।
कुमाँऊ में ‘कत्यूरी’ साम्राज्य के बाद पिथौरागढ के ‘चंद’ राजवंश का प्रभाव रहा। जागेश्वर का प्रसिद्ध शिव मंदिर इन्ही के द्धारा बनवाया गया था,
इसकी परिधि में छोटे बडे कुल मिलाकर 164 मंदिर हैं।
ऐसा माना गया है कि ‘कोल’ शायद कुमाँऊ के मूल निवासी थे, द्रविडों से हारे जाने पर उनका कोई एक समुदाय बहुत पहले कुमाँऊ आकर बस गया। आज भी कुमाँऊ के शिल्पकार उन्हीं ‘कोल’ समुदाय के वंशज माने जाते हैं। बाद में ‘खस’ समुदाय के काफी लोग मध्य एशिया से आकर यहाँ के बहुत हिस्सों में बस गये। कुमाँऊ की ज्यादातर जनसंख्या इन्हीं ‘खस’ समुदाय की वंशज मानी जाती है। ऐसी कहावत है कि बाद में ‘कोल’ समुदाय के लोगों ने ‘खस’ समुदाय के सामने आत्मसमर्फण कर इनकी संस्कृति और रिवाज अपनाना शुरू कर दिया होगा। ‘खस’ समुदाय के बाद कुमाँऊ में ‘वैदिक आर्य’ समुदाय का आगमन हुआ। स्थानीय राजवंशों के इतिहास की शुरूआत के साथ ही यहाँ के ज्यादातर निवासी भारत के तमाम अलग अलग हिस्सों से आये ‘सवर्ण या ऊंची जात’ से प्रभावित होने लगे। आज के कुमाँऊ में ब्राह्मण, राजपूत, शिल्पकार, शाह (कभी अलग वर्ण माना जाता था) सभी जाति या वर्ण के लोग इसका हिस्सा हैं। संक्षेप में, कुमाँऊ को जानने के लिये हमेशा निम्न जातियों या समुदाय का उल्लेख किया जायेगा - शोक्य या शोक, बंराजिस, थारू, बोक्स, शिल्पकार, सवर्ण, गोरखा, मुस्लिम, यूरोपियन (औपनिवेशिक युग के समय), बंगाली, पंजाबी (विभाजन के बाद आये) और तिब्बती (सन् 1960 के बाद)।
| 6वीं शताब्दी (ए.डी) से पहले | - | क्यूनीनदास या कूनीनदास |
| 6वीं शताब्दी (ए.डी) के दौरान | - | खस, नंद और मौर्य। |
| 6वी से 12वी शताब्दी (ए.डी) | - | इस दौरान कत्यूरी वंश ने सारे कुमाँऊ में शासन किया। 1191 और 1223 के दौरान दोती (पश्चिम नेपाल) के मल्ल राजवंश के अशोका मल्ल और क्रचल्ला देव ने कुमाँऊ में आक्रमण किया। कत्यूरी वंश छोटी छोटी रियासतों में सीमित होकर रह गया। |
| 12वी शताब्दी (ए.डी) से | - | चंद वंश के शासन की शुरूआत। चंद राजवंश ने पाली, अस्कोट, बारामंडल, सुई, दोती, कत्यूर द्धवाराहाट, गंगोलीहाट, लाखनपुर रियासतों में अधिकार कर अपने राज्य में मिला ली। |
| 1261 - 1275 | - | थोहर चंद |
| 1344 - 1374 या 1360 - 1378 | - | अभय चंद। कुछ ताम्रपत्र मिले जो चंद वंश के अलग अलग शासकों से संबन्धित थे लेकिन शासकों के नाम का पता नही चल पाया। |
| 1374 - 1419 (ए.डी) | - | गरूड़ ज्ञानचंद |
| 1437 - 1450 (ए.डी) | - | भारती चंद |
| 1565 - 1597 (ए.डी) | - | रूद्र चंद |
| 1597 - 1621 (ए.डी) | - | लक्ष्मी चंद। चंद शासकों के दौरान नये शहरों की स्थापना और इनका विकास भी हुआ जैसे रूद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर। |
| 1779 - 1786 (ए.डी) | - | कुमाँऊ के परमार राजकुमार, प्रद्धयुमन शाह ने प्रद्धयुमन चंद के नाम से राज्य किया और अंततः गोरखाओं के साथ खुरबुरा (देहरादून) के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुआ। |
| 1788 - 1790 (ए.डी) | - | महेन्द्र सिंह चंद, ऐसा माना जाता है कि यह चंद वंश का अंतिम शासक था। जिसने राजबुंगा (चंपावत) से शासन किया लेकिन बाद में अल्मोडा से किया। |
| 1790 - 1815 (ए.डी) | - | कुमाँउ में गोरखाओं का राज्य रहा। गोरखाओं के निर्दयता और जुल्म से भरपूर शासन में चंद वंश के शासकों का पूरा ही नाश हो गया। |
| 1814 - 1815 (ए.डी) | - | नेपाल युद्ध। ईस्ट इंडिया कम्पनी ने गोरखाओं को पराजित कर कुमाऊँ में राज्य करना शुरू किया। |
यदपि ब्रिटिश राज्य गोरखाओं (जिसको गोरख्योल कहा जाता था) से कम निर्दयता पूर्ण और बेहतर था लेकिन फिर भी ये विदेशी राज्य था। लेकिन फिर भी ब्रिटिश राज्य के दौरान ही कुमाँऊ में प्रगति की शुरूआत भी हुई। इसके बाद, कुमाँऊ में भी लोग विदेशी राज्य के खिलाफ उठ खडे हुए।
खुशबु द्धारा प्रदान लेख का हिन्दी अनुवाद, लेख की सामग्री प्रदान कराने के लिये खुशबु का आभार
39 Responses
आशीष
September 4th, 2006 at 10:35 pm
1हमारी मांग है कि ऐसे लेख हिन्दी वीकीपीडीया मे अति शिघ्र डाले जांये !
ratna
September 5th, 2006 at 4:31 am
2आशीष जी एक दम सही कह रहे है।
Amit Gupta
September 5th, 2006 at 5:57 am
3पर भई अशोक का जीवनकाल सन् 304-232 ईसापूर्व में था।
शायद आप “1191 और 1223″ कहना चाह रहे हैं!!
वैसे overall बढ़िया लेख है। इतनी जानकारी देने का धन्यवाद। कभी अल्मोड़ा आदि भी होकर आएँगे और फ़िर वहाँ का 900 वर्ष पुराना “कटारमल का सूर्य मंदिर” देखेंगे।
तरूण
September 5th, 2006 at 8:45 am
4@आशीष और @रत्ना, समय मिलते ही ये किया जायेगा।
@अमित, इतिहास में अपना हाथ जरा तंग है इसलिये अशोक वाली कहानी कहीं से वेरिफाई करनी पडेगी। दूसरी गलती के लिये धन्यवाद पहले ११९१ ही लिखा था लेकिन अंग्रेजी नंबर लिखने में गडबड हो गई। शुक्रिया दोनो बातें ध्यान दिलाने का, बडी मुद्दत बाद तुम्हारा कमेंट देख कर अच्छा लगा।
लेख सराहने के लिये आप तीनो का शुक्रिया
Amit Gupta
September 5th, 2006 at 12:09 pm
5अरे अशोक के जीवनकाल के बारे में तो मैं सही हूँ जी। यह तो हर इतिहास की किताब में मिल जाएगा। यकीन नहीं तो यहाँ विकिपीडिया पर देख लो।
अब ऐसा है कि आप तो जानते ही हो कि आजकल समय के मामले में अपना हाथ जरा तंग है। वैसे यह चाणक्य ने कहा था कि “समय का एक पल सौ करोड़ स्वर्ण मुद्राएँ देने पर भी नहीं खरीदा जा सकता”। तो जितना समय ब्लॉग आदि पढ़ने का मिलता है उसमें कुछ चुनिंदा लेख ही पढ़ पाता हूँ। अब यह लेख ऐसा था कि इसे तो पढ़ना ही था!!
yogesh rawat
January 30th, 2007 at 6:05 am
6i liked it. it is good to know abt ur home land. i thank all those who have put effort to do this.
santan rawat
February 7th, 2007 at 5:20 am
7can you give us complete history of BINSAR MAHADEV. WHO HASE BUILD THIS TEMPLE
Mahesh Chand Joshi
February 16th, 2007 at 5:50 am
8dash sal se is pankati ko parna cha rha tha moka aj mila
guddu rawat
February 24th, 2007 at 9:09 am
9please tell me the kingdom of katuri dynesty. befor kartikeypur.
amar singh bisht
March 2nd, 2007 at 6:30 am
10feeling very good to know the history of kumaoun.
plz some more
AMBA DUTT, LODHI COLONY
March 8th, 2007 at 3:18 am
11I salute the maker of this site. Information given is outstanding.
jag
March 17th, 2007 at 6:50 am
12sacsd
dinesh
April 21st, 2007 at 6:09 pm
13Thanks for yhis information i am taa from kumaon but i am leave in gurgaon
babli taro mobil is very beautyfull song
MANOJ S. RAUTELA
May 2nd, 2007 at 12:44 pm
14GOOD TO SEE BRIEF HISTORY ABOUT KUMAON REGION. ITS REALY USEFUL FOR YOUNG GENERATION WHICH CAN TAKE BENEFIT OF THIS INFORMATION DOMAIN. I THINK WE SHOULD INCREASE IT AND ENHANCE IT AS MUCH AS POSSIBLE. BECAUSE TODAY IT IS NEED TO TELL OUR CULTURE & HISTORY TO OTHER COMMUNITY. WHICH IS NOT A BIG COMMUNITY BUT ALSO GREAT & SUCCESSFUL COMMUNITY.
GREAT JOB KEEP IT UP
MANOJ S. RAUTELA
VPO NARGOLI
DIST.BAGESHWAR ,
UA/UK
naveen joshi
June 1st, 2007 at 8:49 am
15can any body tell the exect origin of Kumauni Joshis. From where they reaced Kumaon????
Some says that we came from Sonipat(Haryana).
Neeta
June 2nd, 2007 at 5:13 pm
16aab chand aur katuri rajaoo ke vanshaj kaun hain.
kaumaon kaa itihaas vistrit roop mein kahaan upalbdh hai?
vinay
June 2nd, 2007 at 6:30 pm
17vinay_raj_2002@yahoo.co.in
vinay007.rana@rediffmail.co.in
Puran
September 3rd, 2007 at 3:31 pm
18Apani Devboomi Kumaon kay baray mai es site per pad kar bahoot achha lag raha hai. Logown kay sujaw or jankari ped kar mera apni matra boomi kay baray mai or gaynbardhan ho raha hai. Editor ko mera bahoot bahoot danyawad es sundar site kay dwara kumaon ko worldmap per prastut karnay ka.
Pinaki
September 5th, 2007 at 6:49 pm
19hey! r u the same ‘Naveen Joshi’ who worked @ pinakib @ gmail . com
inder singh rautela
October 3rd, 2007 at 4:48 pm
20information here published is very good. but history view is too short to understand the ancestery tree, more information is require.
SURENDER SINGH RAMOLA
November 4th, 2007 at 12:00 pm
21NAMSTE BHAI अरे बही तुम त म्यार उत्तरांचल की बोली म गीत लिख्दा मीते बहुत बरिया लगदा टैब मीते अप्नु पहर यद् आनद मी आपसे रेकुस्त कर्दु की और भी कुवे अच्छे गीत ची टू मीते लिख्दीय्ना और मीते कवे अची सी सी डी होली त मीते भेज दियां म्यार नाम सुरेन्दर सिंह रमोला च म्यार गों च भैर्गओं मला पट्टी चौथान च डिस्ट्रिक पौरी गह्र्वाल पोस्ट ऑफिस उफ्फ्रेंखाल च मी ता ढीली माँ रेंदु और गद्वाली गीतों बड़ी शोक चा धन्यबाद !
SURENDER SINGH RAMOLA
November 4th, 2007 at 12:07 pm
22NAMSTE BHAI अरे बही तुम त म्यार उत्तरांचल की बोली म गीत लिख्दा मीते बहुत बरिया लगदा टैब मीते अप्नु पहर यद् आनद मी आपसे रेकुस्त कर्दु की और भी कुवे अच्छे गीत ची टू मीते लिख्दीय्ना और मीते कवे अची सी सी डी होली त मीते भेज दियां म्यार नाम सुरेन्दर सिंह रमोला च म्यार गों च भैर्गओं मला पट्टी चौथान च डिस्ट्रिक पौरी गह्र्वाल पोस्ट ऑफिस उफ्फ्रेंखाल च मी ता ढीली माँ रेंदु और गद्वाली गीतों बड़ी शोक चा धन्यबाद !
भाई म्यार मेल आईडी ३६५६५@कुल्टाद.कॉम
Avinash Rajpoot
November 13th, 2007 at 3:40 pm
23Actully, i open this site and i curious to know about our uttaranchal. As I am born in this area. Thanks a lot, who posted and given the details about the historical aspect as well as rare things or events on this area. However, whenever I visit in this site it reminds me about my hometown.
I once again thanks to them who posted the details information related to Uttaranchal.
Avinash Rajpoot
(Sameer)
Jaity (Almora)
my email id
sameer.rajpoot63@gmail.com, baba_sameer@hotmail.com
chatar singh pundir
January 5th, 2008 at 6:57 pm
24hi happy new year 2008
Lalit Mathpal
January 15th, 2008 at 8:57 pm
25Can anyone plz provide some details of katyuri kings
prem singh negi
February 2nd, 2008 at 3:15 pm
26good thinking all (vill-kotkhyushal almora) (jai uttarachal)
Padam R Arya
February 12th, 2008 at 7:29 pm
27Kumoun ka itihas padhkar bahut achha laga. Mere man mai kai varson se ek sawal jagata hai jiska jawab pana muskil hai. Main Bhikiyasain ke pas Basot gaon ka rahane wala hun aur Almora mai padha hun. Main “Oli” jati ka hun. Maine dekha hai ki Dwarahat aur Pithoragarh main “Oli” Rajput aur Brahaman hain lekin hamare gaon main yehi log shilpkar hain. Iska kya karan ho sakata hai. Koi itihaskar iska pata laga sakata hai. Aisa kaise ho gaya.
Namaste
Padam
Anshul
February 21st, 2008 at 3:47 pm
28can anybody tell me about Joshi families of Kumaon (Almora). There culture, festival, customs, marriges etc etc.
virendra singh saud (saun)
February 27th, 2008 at 5:14 pm
29kumoun ka itihas paddkar accha laga par kuchh adhura jaisa laga.
ashok malla nahi hai chhalla hai krachalla thik hai,,, nagraj, ne vishal khas samrajya khada kiya tha aur iski rajdhani doti nahi humla ke sinja main hai… katyuri, chand aadi rajwansh us samay chhote 2 samant, bhardar the.. nagraj ke bete aur pote ashok challa aur krachalla ne khas samrajya ko himanchal tak paunchaya… baad mein nagaraj ke vansh ke ripu malla ne purvi nepal ko bhi apane rajya main mila liya.. nepal (abhi kathmandu) ke malla raja ko harane ke baad chall se mall padvi le.. jageswhor main chand rajaon ne unhi khas rajon ke samman main mandir aur shilalekh banaye… ripu malla ke baad khas samrajya kamjor hone laga aur doti main niray pal, humla main mallai bam aur kumaon main chand rajaon ne bagawaat ki aur vaibhavshali vishal khas samrajya ko patan ho gaya aur isi ke sathh maidani rajput pahadi rajput (khas) se bade bhi ho gaye..
guddu
March 11th, 2008 at 11:44 am
30whats about bageshwar, plz give a brief history abt this place
narendra singh bangari
April 11th, 2008 at 5:34 pm
31pls send more about the same, i like much good
ady
May 2nd, 2008 at 11:37 pm
32It is a good effort to spread knowledge of Kumaoni history.
Mr. Padam R Arya has raised an interesting question. I have also visited many places of Kumaon region and found that people have created distance among themselves based on their caste, colour and customs. Surprisingly, as it is said in this website only, “history section”; कुमाँऊ को जानने के लिये हमेशा निम्न जातियों या समुदाय का उल्लेख किया जायेगा, but these lower castes are most poor in condition, with useless land or no land and no water sources, even separated in many places. Therefore the true history of kumaon can never be revealed. It seems that the poor families or groups were identified as lower castes and mindful were identified as upper castes in the past, resulting all the resources were possessed by selected groups hence whatever we know today, cannot be verified.
dharmbir thakur
June 20th, 2008 at 9:07 pm
33this site is exellent i belong to uttranchal.but i was not aware about our history thanks to give informatiions
thank you
raj rautela
June 22nd, 2008 at 2:35 am
34hi,
this is my ancestral land but never lived there but always, visit this place and go around it is different that today i am foreigner in my land but always inquisitive about it and still hang around to check the temples, i have made a[point to visit Dunagiri .
The constructions made by the katyuris like the katarmal, baijnath temple and in hills by katyuris has really made it DEVBHOOMI in this modern virtual world.
Hats off to the person responsible for imparting this information
raj rautela
June 22nd, 2008 at 2:40 am
35Pn: If any more informative materials on this is available thru cds. or books/ dealers etc. may pse contact on my e-mail-rawrjsh@gmail.com.
I am destined to pay visit to india on jul 10th
Pooran Singh
June 28th, 2008 at 12:19 pm
36Nice details, but you have not mentioned before 600 AD and also for BC.
As per coins we can find out the Pandavas development during their AGWATwas (like Bhimtal, Pandukholi, Taragtal etc.). They have also built many temple and some lake.
We can also find out from coils rule of Gupt Vans and Samundragupt was the superior king in Indian hisotry, alos attack in China, Nepal. At the time of his region nobody can defeat him in his carrier.
Kunindas was also there who dominated the area from 500 BC to 600 AD
Mohan joshi
July 20th, 2008 at 1:00 pm
37Guys & Gals,
Keep it up! Great work & efforts. Appreciate it.
You all can make it more exhaustive by adding all informations/knowldedge-social/cultural etc. This could become a big information sharing platform for all of us.
3 cheers for the efforts again by an uttranchali for this wonderful efforts.
Warm regards
Hemendra Singh Kanyal
August 13th, 2008 at 1:29 pm
38Hi,
This is very nice articale i m also belongs from didihat, i proud to be kumavni,, i hv read all your articles which all are v.good and offcourse you have done a great job for that i m really appriciting you.
bye bye take
kanchan rawat
August 27th, 2008 at 2:18 pm
39hai dosto i luv my uttarakahnd and its song thano re thando mare paharro ki hawa thando pani thando
RSS feed for comments on this post · TrackBack URI
Leave a reply
अगर आप भी उत्तरांचल की कोई फोटो हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो प्लीज इस पते पर भेजियेः
कंट्रोल पैनल
Categories
Archives
Links
Meta
About Me
Subscribe
निठल्ला चिंतन
Calendar
Recent Entries
Recent Comments
Most Commented
Uttaranchal | उत्तरांचल is proudly powered by WordPress - BloggingPro theme by: Design Disease