आज पंद्रह अगस्त है
आज पंद्रह अगस्त यानि भारत की स्वतंत्रता की सालगिरह के मौके पर पंद्रह अगस्त पर लिखी कुछ पंक्तियाँ राष्ट्र को समर्पित है। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई।
आज पंद्रह अगस्त है
वो दिन जब हमने पहली बार खुली हवा में साँस ली थी
वो दिन जिसकी खातिर कई जानें गई थी
वो दिन जिसकी गवाह जलियाँवाला जैसी कई घटनायें बनी थी
वो दिन जब हमारी एक नई पहचान बनी थीआज पंद्रह अगस्त है
वो दिन जब पहली बार लाल किले में तिरंगा लहराया था
वो दिन जब देश को दुल्हन की तरह सजाया था
वो दिन जब हर भारतवासी जीत की खुशियों में नहाया था
वो दिन जब भारत को अंग्रेजों से ओफिशियली छुड़वाया थाआज पंद्रह अगस्त है
ये दिन जो अब हर साल आता है
ये दिन जिसे एक भारतीय हर जगह मनाता है
ये दिन जब लोगों का झुंड परेड की शक्ल में नजर आता है
ये दिन जब हर साल राष्ट्रगान गाया जाता हैआज पंद्रह अगस्त है
आज भी हमारे ही कुछ लोग सीमा पर डटे हैं
आज भी घरबार छोड़ वो वहाँ तन्हा खड़े हैं
आज भी कुछ चौकस निगाहें हमारी रक्षा को खड़ी हैं
आज भी इस देश में कई गिद्दों की नजरें गड़ी हैंआज पंद्रह अगस्त है
आओ एक बार फिर इस दिन को मनाते हैं
आओ फिर से अपने घरों में तिरंगा फहराते हैं
आओ आजादी की ये मशाल हर एक ‘तरूण‘ को थमाते हैं
आओ सब मिलकर शहीदों को श्रृद्धा-सुमन चढ़ाते हैंआज पंद्रह अगस्त है
आज पंद्रह अगस्त है
मेरी कविता पढ़ ली तो अब जाते जाते मो रफी और मन्ना दा को भी सुनते जाईये मेरे देशप्रेमियो
जय हिन्द
Send to Twitter and Follow me on Twitter











This post has 13 comments
August 15th, 2009
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं…
जय हिन्द.
August 15th, 2009
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
August 15th, 2009
स्वतंत्रता दिवस की घणी रामराम.
August 15th, 2009
स्वतंत्रता दिवस की घणी रामराम.
रामराम.
August 15th, 2009
वन्दे मातरम
August 15th, 2009
आज पंद्रह अगस्त है
आपको भी बहुत बधाई !
August 15th, 2009
राष्ट्र पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं.
August 15th, 2009
आपको बहुत बधाई। बारिश हो रही है आपके यहां?
August 15th, 2009
आपको भी बहुत बधाई !
August 16th, 2009
आपको भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमारे यहां अधिकांश त्योहार दो दिन मनाए जाते हैं
August 17th, 2009
आपको भी बधाई !
August 17th, 2009
शुभकामनायें !
August 18th, 2009
Der se padne ki maanfi hai…sabko 15th Aug ki dher saari shubhkamnayein..JAI HIND
Add a comment