Motilium No Prescription Antabuse For Sale Elimite Generic Buy Nexium Online Propecia Without Prescription Nizoral No Prescription Aldactone For Sale Hoodia Generic Buy Acomplia Online Clarinex Without Prescription

हमारी और आसपास के लोगों की जिंदगी में अक्सर ऐसा कुछ ना कुछ घटित हो जाता है जिससे सभी का ‘जाको राखे साईंया’ कहावत पर यकीन बना रहता है। सवाल ये भी उठ सकता है जब बचाना उसी ने ही है तो वो क्यों ऐसी परिस्थिति आने देता है जहाँ उसे बचाने आना पड़े। इसका सही उत्तर तो मुझे नही पता लेकिन लगता है वो ये नही चाहता कि लोग उसे भूलने लगें इसलिये शायद अपने होने का एहसास कराने को ये परिस्थितियाँ आने देता हो।
मैंने बहुत पहले कहीं पढ़ा था जिसमें ये बात समझाने की कोशिश की गयी थी, कि ऐसे हादसे कैसे घटते हैं जिसमें समूह में लोगों को जान गँवानी पड़ती है या नुकसान होता है। जैसे मुम्बई की घटना, अफगानिस्तान, सुनामी, भूकम्प और या फिर कुछ दिन पहले हडसन नदी न्यूयार्क पर हुआ प्लेन क्रैश (शायद प्लेन लेंड)।

उसमें ये ग्रह नक्षत्रों के आधार पर समझाया गया था, मुझे अक्षरशः तो ठीक से याद नही है लेकिन सारांश ये था कि जैसे इंसान की जिंदगी की घटनायें ग्रह नक्षत्रों की स्थितियों से प्रभावित होती हैं उसी तरह से किसी स्थान विशेष पर भी इनका प्रभाव पड़ता है। इसलिये जब किसी जगह या वस्तु का खराब समय चल रहा हो तब अगर उस स्थान पर कोई भी प्रवेश करता है तो उस पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। मसलन अगर कोई बस या ट्रैन या हवाई जहाज जो समूह में लोगों को लेकर चलते हैं, किसी ऐसे वक्त में उस जगह में प्रवेश करते हैं जिस जगह का वक्त उस समय खराब चल रहा होता है तो ये घटनायें होती हैं जिसमें सामूहिक नुकसान पहुँचता है। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की आपसी लड़ाई में जो जितता है विजय उसकी होती है अर्थात अगर किसी व्यक्ति विशेष के ग्रह नक्षत्र उस स्थान विशेष के ग्रह नक्षत्रों से ज्यादा शक्तिशाली होते हैं तो उस व्यक्ति को कोई नुकसान नही पहुँचता और वो इस दुर्घटना से बच निकलता है। फिर उसके लिये हम कहते हैं जाको राखे साईंया और कई बार ऐसे समय में माध्यम बन जाते हैं कुछ लोग जिनका संघर्ष और बचने बचाने की कोशिश उनके अंदर के हीरो को जिंदा कर देती है और वो मिसाल बन जाते हैं। अभी पिछले सप्ताह न्यूयार्क शहर की हडसन नदी में इसी तरह का प्लेन क्रैश हुआ जो पायलट की होशियारी और हिम्मत से महज एक प्लेन लैंड हो कर रह गया और उसमें सवार सभी लोग सकुशल बच गये

बृहस्पतिवार का वो दिन शायद इस जाड़े का सबसे ठंडा दिन होगा जब ये घटना हुई। दिन के वक्त बाहर का तापमान था -९ डिग्री सेंटिग्रेड जिसे ठंडी हवायें -१७ डिग्री जैसा महसूस करा रही थीं। ऐसे में हडसन नदी के पानी की ठंडक का ऐहसास ही कंपकंपी छोड़ने के लिये काफी था। मैं जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था अगले दिन उसे रीलिज होना था तो मैं लास्ट मिनट की डिटेलस में व्यस्त था, तभी मेरे एक साथी ने आकर बताया कि यूएस एयरवेज का एक प्लेन हडसन नदी में गिर गया है। ये उसी समय हुआ था और जहाँ घटी थी वो जगह हमारे आफिस के बहुत पास थी (हमारा आफिस भी हडसन के किनारे ही है और सुबह के वक्त जो ठंडी हवायें चलती है बयाँ नही कर सकता)। कुछ देर के बाद पता चला कि लोगों को बचाया जा रहा है और अंत तक सभी लोग बच गये। पायलट ने बहुत ही होशियारी से हडसन नदी में उस हवाई जहाज को लैंड कराया था और शहर के बीच में होने की वजह से तुरंत ही Rescue worker भी वहाँ पहुँच गये। जिनके साथ ये हुआ वो शायद ही कभी इस बात को भूल पायेंगे और ना ही उस पायलट Captain Chesley Sullenberger को जिसकी होशियारी और हिरोइज्म की वजह से उन सब की जान बची थी।

ये विडियो देखिये, किस कुशलता से वो हवाई जहाज पानी में लैंड कराया गया था -

Chesley Sullenberger spent practically his whole life preparing for the five-minute crucible that was US Airways Flight 1549.

He got his pilot’s license at 14, flew fighter jets in the Air Force, investigated air disasters, mastered glider flying and even studied the psychology of how cockpit crews behave in a crisis.

When the ultimate test came on a descent over the Hudson River, he spoke into the intercom only once and gave perhaps the most terrifying instruction a pilot can give — “Brace for impact” — with remarkable calm.

- Pilot’s life prepared him for ‘miracle’ flight

खैर इस तरह की घटनाओं के घटित होने की जो भी वजह हो लेकिन इनसे बचकर आने वालों को देखकर, उनके बारे में सुन या पढ़ कर हम यही कहेंगे - जाके राखे साईंया, मार सके ना कोय, बाल ना बाँका हो सके जो जग बैरी होय

Share and Enjoy:
  • E-mail this story to a friend!
  • Google
  • Technorati
  • del.icio.us
  • Facebook
  • Live
  • StumbleUpon
  • Tumblr
  • Digg
  • YahooMyWeb
Send to Twitter and Follow me on Twitter