Motilium No Prescription Antabuse For Sale Elimite Generic Buy Nexium Online Propecia Without Prescription Nizoral No Prescription Aldactone For Sale Hoodia Generic Buy Acomplia Online Clarinex Without Prescription

सठिया चुके दिमाग से उलूल-जुलूल संभावनायें तलाशते अंतुले और मौकापरस्त दलबदलू नेता दिग्विजय सिंह सरीखे नेताओं की जमात वाले देश से बुश को पुश करते ओबामा की रट लगाने वाले देश में हमारी सकुशल वापसी हो गयी है।

ये भारत अब वो भारत ना रहा, यहाँ “सच्चाई का बोलबाला, झूठे का मुँह काला” वाली कहावत बदल कर “एहसानफरामोश और अपराधलिप्त नेताओं का बोलबाला, जनता के मुँह पर ताला” हो चुकी है। आपको याद होगा, कुछ साल पहले की बात है जब दिसम्बर के महीने में देश की संसद, जहाँ हमारे सांसद नेतागण दिमाग और जबान से ज्यादा हाथ लात घूँसों का उपयोग करते हैं, पर कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इन लोगों की जान बचाने में कई जवानों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। इन जवानों के परिवार वालों कि मदद तो दूर अब जब इनकी शहादत पर श्रद्धांजलि देने का दिन आया तो प्रधानमंत्री, नेता पक्ष-विपक्ष समेत बामुश्किल ८-१० सांसद ही इकट्ठा हुए। दिल्ली में होते हुए भी इनसे ये ना हो सका की श्रद्धा के दो फूल चढ़ा के आ सकें।

यहीं रहते हुए पढ़ने में आया कि देश की लगभग सभी प्रमुख पार्टियों में १५ से २५ प्रतिशत विधायक/सांसद अपराधिक रिकार्ड वाले हैं। इनमें नंबर एक पर है मायावती मैडम की बहुजन समाज पार्टी, इसी पार्टी के उत्तर प्रदेश के औरेया क्षेत्र के एक विधायक ने मैडम के जन्मदिन मनाने के लिये पैसा वसूल करने के लिये पहले एक इंजीनियर को अगुवा किया और उससे १० लाख रूपये की मांग की। पैसा ना मिल पाने पर इंजीनियर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। ये हैं इस देश की नाव का बेड़ा पार लगाने वाले खवैया, रामराज्य तो देखने को नही मिला लेकिन लगता है आने वाले चंद वर्षों में रावण राज्य देखने को जरूर मिल जायेगा।

नव वर्ष का पहला दिन, आओ गायें मंगलगान
ना भूखा सोये कोई, ना देह बिना भटके प्राण।

Share and Enjoy:
  • E-mail this story to a friend!
  • Google
  • Technorati
  • del.icio.us
  • Facebook
  • Live
  • StumbleUpon
  • Tumblr
  • Digg
  • YahooMyWeb
Send to Twitter and Follow me on Twitter