सीना चौड़ा हो जाता होगा, है ना?

मैने कभी सोचा नही था कि ऐसा कुछ सुनने को मिलेगा, लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है जो सोचा नही होता, इस बार भी हो गया। आप भी सोच रहे होंगे कि इस बार मैं किस गीत की बात कर रहा हूँ तो मैं बता दूँ बात हो रही है राष्ट्रीय गीत की। अपनी यादाश्त में जितना है, उसके हिसाब से और जितना टीवी में देखने को मिलता है उसके भी हिसाब से बता रहा हूँ कि जब भी किसी देश का कोई खिलाड़ी प्रथम पादान पर खड़ा होता था (या है) तो उस के देश का राष्ट्रीय गीत बजता है। मैं अक्सर यही सोचता था कि क्या कभी “जन गण मन” की धुन भी सुनने को मिलेगी।

बीजिंग ओलंपिक २००८, में ऐसा हो गया और ये करके दिखाया अभिनव बिंद्रा ने, जिन्होंने आदमियों की 10m Air Rifle shooting में ये करके दिखाया। आज जब ओलंपिक में “जन गण मन” की धुन सूनी तो मन प्रसन्न और दिल बागबाग हो गया। आशा है इससे भारत में लोगों के बीच क्रिकेट के बढ़ते पागलपन को कुछ लगाम लगेगी।

किसी भी देश को सुपर पावर का तमगा हासिल करने के लिये खेलों में भी अपनी प्रभुत्ता सिद्ध करनी होगी और अभी तक के हिसाब से ऐसा कोई देश अगर नजर आता है तो वो है अपना पड़ोसी और अपना प्रतिद्वंदी देश चीन। जो ओलंपिक दर ओलंपिक अपने प्रदर्शन में सुधार करता जा रहा है।

अभिनव बिंद्रा को ये धुन सुनवाने और इंडिया के लिये पहली बार किसी व्यक्तिगत प्रतियोगिता में सोने का तमगा दिलवाने के लिये बहुत बहुत बधाई और धन्यवाद।

बीजिंग २००५ से पहले तक भारत को अब तक मिले पदकों की सूचीः

Gold: 5, Silver: 3, Bronze: 5

Sport Medal Count year event player
Art Contests SILVER 1 1948 Sculpture Chintamoni Kar
Field Hockey GOLD 5 1948, 52, 56, 64 & 1980 players
SILVER 1 1960
BRONZE 2 1968, 1972
Shooting SILVER 1 2004 Double Trap Men Rajyavardhan Singh Rathore
Tennis BRONZE 1 1996 Men’s Singles Leander Paes
Weightlifting BRONZE 1 2000 69kg Women Karnam Malleswari
Wrestling BRONZE 1 1952 Freestyle Bantamweight Kha-Shaba Jadav

source

Year 2008, Beijing Olympic: Men’s 10m Air Rifle shooting, Gold won by Abhinav Bindra of India.

शायद आप इन्हें भी पढ़ना पसंद करें

About the Author

Tarun
निठल्ला चिन्तन है थोड़ी मस्ती थोड़ा चिंतन।

[अगर आप चाहें तो निठल्ला चिंतन को सीधे ईमेल के द्वारा सब्सक्राईब कर सकते हैं और या फिर फीड रीडर में सब्सक्राइब करके भी पढ़ सकते हैं]

5 Responses to “ सीना चौड़ा हो जाता होगा, है ना? ”

  1. क्यों नही ?बिल्कुल

  2. जीत की बहुत बधाई एवं शुभकामनाऐं!

  3. Yes…3 Cheers 4 ABHINAV !! :-)

  4. haaan ji ekdam,,bahut hi khusi huwi ye news sunke…
    thnx
    seems ye youtube kaam nahi kar raha,,,jss chk plz

  5. I do agree with U Dear Tarun…………

Leave a Reply

You can use these XHTML tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <blockquote cite=""> <code> <em> <strong>