Motilium No Prescription Antabuse For Sale Elimite Generic Buy Nexium Online Propecia Without Prescription Nizoral No Prescription Aldactone For Sale Hoodia Generic Buy Acomplia Online Clarinex Without Prescription

एक खुबसूरत मोहतरमा को उनकी खुबसूरत तस्वीर में जब जींस पहने और हाथ में गिटार लिये देखा तो हमें भी अपनी वो जींस याद आ गयी जो लेने के बाद हमने कभी नही पहनी और वो वैसे ही रखे रखे पुरानी हो गयी। साथ में याद आया वो गिटार जो लिया तो हमने अपने सीखने के लिये लेकिन जिसे हमें छोड़कर घर के सभी सदस्यों ने बजाना सीख लिया। हम बजाना छोड़िये उसे पकड़ना भी सीख पाते उससे पहले ही वो जर्जर अवस्था को प्राप्त हो गया।

इसके अलावा एक और ‘पुरानी जींस और गिटार‘ याद आया जो आते ही उस वक्त हर युवा की जबान पर चढ़ गया था। यही नही जो कालेज या हास्टल छोड़ जवानी को बाय बाय कर गृहस्थी का बोझा उठाये हांपते हांपते अपना सफर चालू रखे हुए थे उन्हें भी यदा कदा ये गीत गुनगुनाते हुए कई बार रंगे हाथों पकड़ा गया। वो बेचारे भी इस गीत के बहाने अपने लड़कपन के दिन याद कर लेते थे। यादों का क्या है एक बार आनी शुरू होती है तो आती ही चली जाती है। इससे पहले की हम इसकी रौ में बह अपनी राम कहानी जग जाहिर कर दें हम यादों की बस से यहीं उतर लेते हैं।



अगर आप अभी तक नही समझ पाये तो बता दें हम बात कर रहे हैं उस गीत की जिसने इसके गायक अली हैदर को रातों रात अच्छी खासी पहचान दे दी थी। ये गीत हमें भी बहुत पसंद था आजकल भी पसंद है इसीलिये तो मोहतरमा की ‘जींस और गिटार’ देखते ही भूले बिसरे गीतों की भीड़ में कहीं खो चुके इस गीत को तुरंत ढूँढ निकाला।

अगर आपने ये गीत पहले सुना है तो आप भी अपनी ‘पुरानी जींस’ की याद ताजा कर लीजिये और अगर नही सुना है तो आज सुनकर देखिये आपका लड़कपन भी कुछ ऐसा ही था (या है) क्या?

वैधानिक चेतावनीः सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है हमने ना कभी छूई ना ही पी, आप भी इससे दूर रहिये।

अब ‘पुरानी जींस और गिटार……..वो घर आना कूद के दीवार‘ सुनने के लिये प्ले के साईन पर डबल क्लिक कीजिये।

Share and Enjoy:
  • E-mail this story to a friend!
  • Google
  • Technorati
  • del.icio.us
  • Facebook
  • Live
  • StumbleUpon
  • Tumblr
  • Digg
  • YahooMyWeb
Send to Twitter and Follow me on Twitter