भारतीय नारियों के सुहाग, सौन्दर्य और फैशन के इन दोनों प्रतीक का अस्तित्व यहाँ अमेरिका में खतरे में है। सिन्दूर बैन करने के बाद अब नंबर आया है बिन्दी का। बिन्दी ने आजकल अमेरिका के फूड एंड ड्रग विभाग की नींद खराब कर रखी है। इसकी वजह है सिन्दूर और बिन्दी दोनों में खतरनाक माने जाने वाले Lead (सीसा, पारा) और रसायनों की अच्छी खासी मात्रा का पाया जाना।

FDA का मानना है कि इन रसायनों के संपर्क से बहुत सारे खतरनाक साइड एफैक्टस हो सकते हैं,

And if medical experts are to be believed, exposure to these chemicals can create dangerous biological effects. “The internal effects of lead are more dangerous like side effects on the central nervous system, kidney and heart,” dermatologist Dr Mukesh Girdhar explained.

तारीफ की बात ये है कि सिन्दूर और बिंदी ये दोनों प्रोडक्ट अपने भारत में धड़ल्ले से बगैर किसी चैक और रोकटोक के बिकते हैं। सालों से भारतीय नारियां इन्हें लगाते आ रही हैं जाहिर सी बात है वहाँ भी इन सिन्दूर और बिंदियों में ये रसायनिक पाये जाते होंगे लेकिन ऐसी कोई खबर कभी सुनने में नही आयी। और अगर डाक्टरों की माने तो बिंदी लगाने से त्वचा में अगर हल्की सी भी जलन होती है तो इसे यूज नही करना चाहिये। इस खबर को विस्तार से यहाँ पढ़ सकते हैं।

अब अपना भारत है तो जुगाड़ों का देश, और चाहे Lead हो या ना हो शायद भारतीय नारियां बिंदी लगाना छोड़ना नही चाहती इसलिये उन्होंने बैन लगाने लगाने से पहले ही उसका तोड़ ढूँढ लिया है।अगर आप भी ये तोड़ जानना चाहते हैं तो ये विडियो देखिये।



(इस तोड़ का पता मुझे पहले चला और बिंदी के बैन की खबर बाद में)

Google