हट जा ताऊ पाछे णे
हो सकता है आप कुछ और कहते हो लेकिन हम तो ताऊ ही कहते हैं और यही कहेंगे भोत हो लिया ताऊ, बहुत चला ली अपणी, अब तू निकल ले पाछेणे और हमें स्टेज संभालने दे।
ये गीत सबसे पहले अभी कुछ दिनों पहले एक पार्टी में सुना था और आज कुछ ढूँढते हुए हमें मिल गया तो हमें लगा मौका भी है दस्तूर भी तो क्यों ना इसे आज सभी ताऊओं के नाम समर्पित कर दिया जाय। गाना देख कर अनुमान लगा सकते हैं कि ये हरियाणा का बबली तेरो मोबाइल हो सकता है यानि पार्टी और शादियों में सबसे ज्यादा बजने वाला गीत।
अब ताऊओं के स्टेज से हटते ही जब युवाओं ने स्टेज संभाला तो जानते हैं क्या हुआ? होना क्या है अचानक आजादी मिलते ही क्या होता है? पार्टी शादी जैसे मौके में पहले हद से ज्यादा शराब पी लेते हैं और फिर कहते हैं
हट गये।
गीत तो बहुत जानदार है, ये गीत हुड़दंग और शोर मचाने में काफी आगे है
सही है। मस्ती तक तो ठीक है, लेकिन पीकर हुड़दंग मचाने वालो को ताऊ डंडा दिखाएगा।
ताऊ की नसीहत : देसी मत पिया करो,जल्दी चढती है। ( विदेसी हो तो हमको भी चखाना।)
सई है भाया!!
ये उपरवाले ताऊ जब चखें तो हमको भी बुलाना
सही है..
arey bhaiyya kyaa jamana aa gaya hum to hamesha tau ko TAU JEE bolte the…aajkal ke bachche ek to TAU uper se HAT JAA,,,battaamizi ki had hoo gayee janaab,,,,bas yu kahooo jamana aane wala hai jab tau ka tewal T rah jayega aur hatja nai bolega koi…seedhdhe hata ke bolega PACHE NE….chaloo bbhagwaan tau logoon ka bhala kare..muzhey apni badi tension hone lagi janaab….KYU>>>??? kyuki family main sabse bada ladka main hi hu….peeche se 8-10 bhai loog hai chote…>>pata nai parties main kya hoga mera>>>
सही ही तो कह रहा है बेचारा ,ताऊ ने अपनी जवानी मे तो बहुत नाच नचाये और नाचे हैं और जब बालक की बरी आई है तो उस पर लगाम लगा रहा है। आखिर बालक भी लोकतांत्रिक देश का निवासी है उसे भी नाचने की स्वतंत्रता है।