सबसे पहले अंग्रेजी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद ना वो यूँ स्विपयाते ना हम ये पोस्ट लिखकर इसका मतलब पूछ पाते। मन को काम से आराम देने के लिये हमने सोचा क्यों ना कुछ खबर-शबर पढ़ी जाय, देखा तो सभी अंग्रेजी खबरची स्विपयाने में लगे थे। कोई हैडिंग में स्विपया रहा था तो कोई कंटेंट में। उदाहरण के लिये ये बानगी देखिये IBN-Live की पेशकश

हमने जाकर देखा तो पाया कि अभी अंदर ठीक से स्विपयाया नही है, लगता है काम चालू है इसलिये २-३ खबरें और देखने लगे तो देखा अब वो स्विपयाना छोड़ किसी और राग में सरगम छेड़ रहे हैं, आप भी देखिये

हमें अभी तक ये समझ ही नही आ रहा था कि इस बार शाहरूख को छोड़ आमिर से कैसे स्विपयाया जा रहा है इसलिये बाल की खाल निकालने की गरज से इसकी तह तक पहुँचे तो पता चला कि हम तो Sweep का मतलब ही गलत समझ के चल रहे थे, आप भी ये एवार्ड तालिका देखियेः

तारे जमीन पर - कुल 5 अवार्ड, गुरू - 5, चक दे इंडिया - 4, लाईफ इन मैट्रो - 3, सांवरिया - 3, ओम शांति ओम - 2, जब वी मेट - 2 और फिर कुछ और फिल्में 1-1 एवार्ड।

अब क्या आप हमें समझा सकते हैं “तारे जमीन परने कैसे स्विपयाया या फिर चक दे और तारे जमीन पर ने कैसे राज (Rule) किया, गुरू को कहाँ गुल कर दिया। हमारी समझ का लोचा है शायद इसीलिये पूछ रहा हूँ Sweeps का मतलब क्या होता है रे।

Google