ऊपर दिये गये टाईटिल का बड़ा वर्जन कुछ यूँ है - प्रत्यक्षा, अभय, ज्ञानजी, प्रियंकर और अन्य (अगर कोई है) के बीच बहुत जल्द आपसी सौहार्द बड़ेगा। इससे पहले आप कुछ सोचें हम बता दें कि ये बात हम कोई ज्योतिषी गणना करके नही बता रहे। बल्कि हिंदी चिट्ठाजगत के पिछले ट्रैंड के बल पर ये गणित लगा रहे हैं।
हिंदी चिट्ठाजगत का इतिहास गवा है जब जब जिनके बीच कुछ अत्यधिक संवाद की स्थिति उत्पन हुई है बाद में उनके बीच उतना ही भाईचारा देखने को मिला है। हमने कुछ दिनों पहले थोड़ी सी चिंगारी देखी तो थी लेकिन तब अनुमान ना था कि ये इतनी सुलगेगी। उत्प्रेरकों (बीच में लिखे चिट्ठों) का आदान प्रदान तो पता नही लेकिन कुछ कुछ अनुमान तो लगा सकते ही हैं। अगर आपको लगे ये सब समझने में हमसे कोई गलती हो रही है तो समझ लीजिये कि हमारी चश्में का नंबर बदलने का टाईम आ गया है।
कोई चाहे कुछ भी कहे लेकिन हम उन महिला चिट्ठाकारों को दाद जरूर देना चाहेंगे, जो एक तरफ घर संभाले है दूसरी तरफ आफिस और तीसरी तरफ चिट्ठाकारी भी करती हैं। इस सबके लिये बहुत जबरदस्त टाईम मैनेजमेंट और एनैर्जी की जरूरत होती है और जाहिर सी बात है इन बातों में इनका कोई सानी नही।
ये पोस्ट तो महज इसलिये लिखी है कि क्या पता ये कुछ पानी के छिंटो का काम कर जाय। अगर किसी को इसमें भी कुछ उत्प्रेरक जैसी बात दिखायी देती है तो धन्य भाग हमारे। हमारी भी किसी के साथ सौहार्द बढ़ाने की स्थिती बनेगी।
7 Responses
Shiv Kumar Mishra
January 30th, 2008 at 9:27 am
1बहुत बढ़िया पोस्ट है, सर. पानी के छीटे तो क्या, पूरी बरसात का काम करेगी ये पोस्ट.
111@hotmail.com
January 30th, 2008 at 10:10 am
2kuch link jo rah gayae haen
kakesh
ghugutee basutee
mujehbhikuchkenahae
dinesh ray dwidee
kakesh
January 30th, 2008 at 10:24 am
3होस्टल में हम कहते थे की जो आपकी सबसे ज्यादा रैंगिंग लेता है बात सबसे अच्छा दोसत भी वही बनता है…कुछ ऎसा ही आपने भी कह दिया.
Sanjeet Tripathi
January 30th, 2008 at 1:23 pm
4वाकई बढ़िया!!
उम्मीद है यह सच मे शीतल फुहार का काम करेगा!
pratyaksha
January 30th, 2008 at 6:07 pm
5अभय ने मलाई मक्खन खिला ही दिया । अब बाकियों से उम्मीद में बैठे हैं । मिठास बाँटने का कोई टाईम लिमिट भी सेट करना था न ।
sanjupahari
January 30th, 2008 at 9:52 pm
6Mahila tittikaroo ko mera bhi sadar–sat sat naman hai (heer kisi ko karna chahiye bhai),,,aur rahi baat paani ke chintoon ki to bhai shaab jab inka jikra kiya to samzhoo baad hi aa gayee,,,ab aapki shuhadat 200% aur badegi guru dev…lage rahoo
अनूप शुक्ल
January 30th, 2008 at 11:42 pm
7बढि़या है।
RSS feed for comments on this post · TrackBack URI
Leave a reply
अनमोल वचन Quotes
If you never fail, you're not trying hard enough...Categories
Archives
Meta
Subscribe
कंट्रोल पैनल
Recent Entries
Recent Comments
Most Commented
निठल्ला चिन्तन is proudly powered by WordPress - BloggingPro theme by: Design Disease