वो सॉरी बोल रहा है। याद आया कुछ, अगर नही तो इस बार पेश है एक बहुत ही प्यारी क्लिपिंग। साथ में है सरप्राइज जिसे शायद बहुत कम ही जानते होंगे, मुझे भी नही पता था।

अच्छा कोकाकोला, पेप्सी और थम्सअप के अलावा कौन सा ड्रिंक आपको याद है, दिमाग पर जोर डालिये क्या पता कोई धुंधला सा स्पॉट नजर आ जाय, कुछ कुछ गोल्डन सा स्पॉट। नही याद आया शायद इसे देखकर आ जाय


अच्छा ये बताईये कि ये वाला चलेगा। सब्जी वाला कह रहा है चलेगा जबकि बहनजी कह रही है नही चलेगा। अब चला कि नही चला, ये जानने के लिये इसे तो देखना ही पड़ेगा।


When you are happy and you know it…क्या कहा क्लैप युअर हैंड। गलत बिल्कुल गलत ये लाईन तो छोटे बच्चों के लिये है, आपके लिये यानि बड़े बच्चों के लिये तो ये है


अच्छा बढ़ते बच्चों की पसंद मालूम है, क्या कहा? मालूम है और बढ़ते बच्चे क्या वो मालूम है वो भी बहुत बढ़े हो गये। जरा देखिये तो आप पहचान पाते हैं कि नही (यही वो सरप्राइज है जो हमें आज ही पता चला)


बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है…और भाई ने? भाई ने देखो किसे जाकर मारा है…(सॉरी देखो वो सॉरी बोल रहा है)


इस बार इतना ही, बाकि अगली बार…

[भाग 1 | भाग 2]

[अगर आप नही पहचान पाये तो वो बढ़ती बच्ची है आयशा ताकिया और बढ़ता बच्चा है शाहिद कपूर]

Google