19 Jan
Posted as मेरी नजर मेरे विचार
Tags:apple, मेरी नजर मेरे विचार, blogger, debate, journalist, macintosh, personal computer, windowsआशीष के बोल हल्ला में, मैं चिट्ठाकार और पत्रकार के बीच की कभी ना खत्म होने वाली पोस्ट पढ़ रहा था। मुझे लगा क्यों ना मैं भी अपने 2 सेंटस की आहुति इस बहस में डाल दूँ।
मैं तकनीक से जुड़ा चिट्ठाकार हूँ इसलिये इन दोनों के फर्क को उसी भाषा में बताता हूँ। चिट्ठाकार या ब्लोगर वास्तव में पर्सनल कंप्यूटर की तरह है (जो बिल्लू के माइक्रोसोफ्ट विंडोज की मदद से चलता है)। इसमें तमाम खामियाँ हैं लेकिन फिर भी लोगों के बीच अच्छा खासा लोकप्रिय है। वहीं पत्रकार उस सेब यानि एप्पिल (Apple) के मैकिंतोस (Macintosh) की तरह हैं जिसमें थोड़ा कम खामियाँ हैं, दिखने में भी आकर्षक है, इसके दाम भी पर्सनल कंप्यूटर (यहाँ चिट्ठाकार समझें) के मुकाबले थोड़ा ज्यादा हैं लेकिन फिर भी उतने लोकप्रिय नही हो पाते (या पाये)।
काम दोनों से वो ही होता है बस तरीके में फर्क है मैकिंतोस (पत्रकार) थोडा ज्यादा रिलायबल है और पर्सनल कंप्यूटर (चिट्ठाकार) थोड़ा कम। पर्सनल कंप्यूटर (चिट्ठाकारी) मैंकिंतोस (पत्रकारिता) के मुकाबले आम आदमी के लिये ज्यादा सुविधाजनक या कह लीजिये ज्यादा सरल है। अब इनमें कौन सही है कौन बड़ा ये बहस तो वहाँ भी जारी है यहाँ भी जारी रहेगी।
2 Responses
dr parveen chopra
January 19th, 2008 at 7:32 am
1आप ने इस बहस के नए ही अंदाज में प्रस्तुत किया है…रोचक लगा….लेकिन बहस अभी जारी ही रहने दीजिए…अभी तो बहस केवल थोड़ी शुरू ही हुई है। …
kakesh
January 19th, 2008 at 10:03 am
2सही कहा जी.
RSS feed for comments on this post · TrackBack URI
Leave a reply
अनमोल वचन Quotes
The greatest discovery of my generation is that a human being can alter his life by altering his attitudes of mind. - William JamesCategories
Archives
Meta
Subscribe
कंट्रोल पैनल