आज से हम शुरू कर रहे हैं एक विडियो श्रृंखला जिसमें टेलिविजन की दुनिया में दिखाये गये कुछ सीरियलों और विज्ञापनों के अंश दिखायेंगे। ये वो सीरियल हैं जो वक्त में खत्म हुआ करते थे जिनकी कहानियों में अंत होता था ना कि आजकल के कभी ना खत्म होने वाली बकवास भरे सीरियल। ये वो विज्ञापन है जिनमें आजकी जितनी तड़क भड़क नही है, सिंपल हैं, तकनीक में आज के जितने उन्नत नही हैं फिर भी मैसेज देने में आज के विज्ञापनों से कुछ कम नही। आप भी कुछ देर के लिये बच्चे बन जाईये और मजे लीजिये इन विडियोज का।

याद है रसना के विज्ञापन की अंकिता


और आज के बुलंद भारत की तस्वीर बजाज ने काफी पहले देख ली थी


आज भला ही की-बोर्ड का जमाना हो लेकिन कभी वक्त था जब फर्स्ट आती थी, आप खुद ही देख लीजिये ना


क्या हुआ? ये सब पढ़ते पढ़ते गले में खिच-खिच होने लगी क्या? तो विक्स लो


अगला भाग

Google