SMS वाले प्रोग्रामों में भी होता है घपला
टीवी में आजकल काफी ऐसे प्रोग्राम आने लगे हैं जिनमें दर्शकों से अपने पसंदीदा कलाकार या गायक गायिका को जिताने के लिये SMS करने को कहा जाता है। जाहिर सी बात है अपने पसंदीदा कलाकार को जिताने के लिये दर्शक ऐसा करते भी हैं और दर्शकों के द्वारा किये SMS से टीवी वालों की अच्छी खासी आमदनी होती है।
लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि यहाँ भी कुछ गोलमाल हो सकता है? नही ना। एक वाक्या बताता हूँ शायद आपके भी कुछ समझ आने लगे।
जी टी वी में एक गाने का कार्यक्रम आता है जिसका नाम है सा रे गा मा, आजकल इसका लिटिल चैंपियन वाला एपिसोड चल रहा है। इसी का ये वाक्या है, हुआ कुछ यूँ कि लोरिया दोषी ((12 साल की उम्र में 12वीं पास)) नाम की एक प्रतियोगी बालिका कम वोट मिलने के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गयी। उसके बाहर होने की घोषणा होते ही बच्ची का पिता दर्शकों के बीच में से खड़ा हो कर बोल उठा ये संभव ही नही है क्योंकि उन लोगों ने अलग अलग शहर में वोट करने के लिये सेट-अप बनाया हुआ था, फोन और इंटरनेट के जरिये इन लोगों ने मिलकर अकेले उससे कही अधिक वोट किये जितने जी टीवी वाले एनाउंस कर रहे हैं (लोरिया को मिले वोटों की संख्या), हजारों का पैसा इसमें खर्च किया। इसलिये उनका कहना था कि ये कैसे हो सकता है? सब सुनकर अवाक, जैसे झटका लगा हो, शायद जी टीवी वाले भी। इन लोगों से कुछ कहते ना बना लेकिन थोड़ी देर बाद एनाउंसर यानि आदित्य नारायण ने बताया कि आप कितना भी वोट करें लेकिन वोट काउंट सिर्फ एक बार ही होता है (होगा), जजों ने भी खरी खोटी सुनायी बच्ची के बापू को। लड़की के बापू ने माफी मांगी और बात वहीं खत्म।
अब आप सोच रहे हैं कि घपला कहाँ होता है जाहिर सी बात है घपला होता है काउंटिंग में और शायद जज लोग या प्रोग्राम बनाने वाले पहले ही डिसाईड कर लेते हैं किसे आगे जाना है। क्योंकि अगर वोट एक ही बार काउंट होता है या होना है तो दर्शकों से बार बार वोट करने को क्यों कहा जाता है। अभी भी यानि कि इस एपिसोड के बाद भी यही कहा जाता है कि आप अपने पसंदीदा कलाकार को जिताने के लिये जितनी बार चाहे वोट कीजिये। 1 वोट यानि 1 SMS के 99 सेंट्स, किसी ने बारबार मान लीजिये पांच बार भी किया तो उसके लगभग 5 डॉलर लेकिन टीवी वाले काउंट करें एक बार। जाहिर सी बात है घपला हो रहा है, एक किस्म का फ्राड ही है ये। कम से कम हमारी समझ में तो ऐसा ही कुछ आ रहा है, बाकि आप अपनी समझ से सोचिये क्या सच क्या झूठ।


[...] लिटिल चैंपियनः वसुंधरा रतूड़ी January 15, 2008 [Tags:garhwali song, little champion, saa re ga ma, Tehri, Uttaranchal, vasundhara raturi, zee tv] जी टीवी में चलने वाले सा रे गा मा पा लिटिल चैंपियन में उत्तरांचल से बिलोंग करने वाली वसुंधरा रतूडी ने अभी पिछले एपिसोड में गढवाली गाने की कुछ लाईनें गुनगुनायी। इस लिटिल चैंपियन के बारे में फिर कभी, फिलहाल आप ये दो विडियो देखिये लिटिल वन को गाते हुए। [...]
बाप रे बाप कितने हरामखोर हैं ये चैनल वाले। और कितनी मूर्ख है वोट पे वोट देने वाली जनता।
क्या कहा जाये जब हम हीं तैयार बैठे रहेते हैं बुद्धू बनने को. हम दर्शक भी तो बढ चढ कर वोट करते हैं जैसे SMS मुफ़्त हो.