15 Jan
Posted as खबर गरमागरम, संस्कृति
Tags:खबर गरमागरम, संस्कृति, lanka, ram, ravan, zee tvअभी अभी जी टीवी पर खबरें देख रहा था तो सबसे पहली खबर आयी, “जी टीवी का सबसे बड़ा सनसनी खेज खुलासा - क्या रावण जिंदा है?“। लो करलो जी बात, खुलासा कर रहे हो या सवाल पूछ रहे हो। चलो मान लिया कि सनसनी की बात कर रहे हो तो खुलासा ही कर रहे होगे। अब अगर ये बात सही है तो रामजी झूठे निकले जो रावण को मारने की वाहीवाही अब तक लूट रहे हैं।
बात सिर्फ इतनी सी है कि श्रीलंका पर्यटन विभाग का मानना है कि उसे कुछ ऐसे अवशेष या निशान मिलें हैं जो इस बात की पुष्टि कर सकते है कि आज की लंका ही रावण की लंका भी थी। अब ये वाकई में ऐसा है या पर्यटन का मार्केट बनाने की श्रीलंका सरकार की कोशिश। इस पर तो बहस अब शुरू होगी लेकिन मीडिया ने किस तरह से वाकई में इसे सनसनी खबर बना दिया ये बात तो आप मानेंगे ही। क्यों क्या कहते हैं आप?
8 Responses
kakesh
January 15th, 2008 at 10:05 am
1सनसनी है जी पक्की.
परमजीत बाली
January 15th, 2008 at 11:10 am
2क्या कहा जा सकता है…मीडिया वाले ही असली रावण हैं…जो चाहे कह सकते हैं।
संजय तिवारी
January 15th, 2008 at 12:10 pm
3थोड़ा और लिखते ये क्या लुक्की लगाकर भाग निकले. अब क्या टिप्पणी करें….
SHUAIB
January 15th, 2008 at 2:03 pm
4SEE ONE MORE POST, I WROTE HERE: “RAM KAHANI RAHEEM KI ZABANI” ON http://www.shuaib.in/chittha/archives/155
Sanjeet Tripathi
January 15th, 2008 at 2:52 pm
5खबर तो हमने भी देखी यह!!
तो अगली पोस्ट मे संजय तिवारी जी की शिकायत दूर कर रहे हैं न?
कमल शर्मा
January 15th, 2008 at 5:56 pm
6बिल्कुल सही फरमाया। यानी राम ने रावण को मारा ही नहीं। आज लोग एवरेस्ट और कैलाश मानसरोवर पर पहुंच गए लेकिन रावण की गुफा तक नहीं। हैलीकॉप्टर और सुपरसोनिक विमान से पहुंचा दो फौज को…सब खोद लाएगी वहां से। या तो मीडिया गलत जानकारी दे रहा है या फिर श्रीलंका सरकार। प्रयास किया गया लेकिन मौसम खराब हो गया…साल भर अभियान जारी रखो मूर्खों कभी तो मौमस खुल ही जाएगा। किसे मूर्ख बना रहे हैं इस न्यूज के नाम पर। जनता को बेवकूफ समझने वाला मीडिया यह नहीं जानता कि लोग अब पहले से चतुर हो गए हैं और तुम्हारी न्यूज कार्टून नेटवर्क से ज्यादा कुछ नहीं।
कमल शर्मा
January 15th, 2008 at 5:59 pm
7फिर से…इस न्यूज के साथ जो फुटेज दिखाए जा रहे थे वे मामूली से थे। कहां दिखाए खतरनाक सांप, जंगली हिंसक जानवर। कह रहे थे कि खूब खतरनाक इलाका है तो फिर लिटटे वालों को एलाट कर दो वे सब ठीक कर देंगे वहां का माहौल। फिर जाकर रिपोर्टिंग कर लेना। दो इंच के फुटेज पर सनसनी बना दी मूर्खों ने। क्यों फजीहत करा रहे हो मीडिया नाम की।
दिनेशराय द्विवेदी
January 16th, 2008 at 6:48 am
8हमें तो पहले ही पता था रावण जिन्दा है। मर जाता तो हर साल दशहरे पर क्या करते।
RSS feed for comments on this post · TrackBack URI
Leave a reply
अनमोल वचन Quotes
Not everything that can be counted counts, and not everything that counts can be counted - Albert EinsteinCategories
Archives
Meta
Subscribe
कंट्रोल पैनल
Recent Entries
Recent Comments
Most Commented
निठल्ला चिन्तन is proudly powered by WordPress - BloggingPro theme by: Design Disease