आने वाला ये शुक्रवार अमेरिका में काले शुक्रवार के नाम से प्रसिद्ध है, या यों कहिये थैंक्सगिविंग डे के बाद का शुक्रवार काले शुक्रवार के नाम से प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन से क्रिसमस की खरीदारी की शुरूआत होती है।
थैंक्सगिविंग डे हमेशा नवंबर माह के चौथे बृहस्पतिवार को पड़ता है जिसका सीधा मतलब है कि जल्दी से जल्दी ये दिन माह के तैइसवें (23rd) दिन में आयेगा और अगर देर से आया तो नवंबर के उनत्तीस वें (29th) दिन में। सरकार की तरफ से इस दिन की छुट्टी घोषित नही होती लेकिन उसके बावजूद इस दिन ज्यादातर आफिस बंद रहते हैं।
ज्यादातर दुकानें इस दिन सुबह ५ बजे और बची हुई सुबह ६ बजे तक खुल जाती हैं और देर रात यानि लगभग आधी रात तक खुली रहती है। यही नही ऐसा माना जाता है कि इस दिन
कुछ वस्तुओं में भारी छुट मिलती है। और इन भारी छुट की वस्तुओं को पाने के लिये लोग सुबह साढ़े बारह बजे से लाईन में लगना शुरू कर देते हैं क्योंकि इनकी सीमित संख्या रहती है। उदाहरण के लिये इस बार तोशिबा का एक लैपटॉप डालर २९९ में बेस्ट बाय में मिलेगा जिसकी सीमित संख्या २० है यानि कि बेस्ट बाय का हर स्टोर सिर्फ २० ही लैपटॉप इस भाव से देगा। अगर पिछले सालों में नजर डालें तो पीछे से पीछे इस काले शुक्रवार को सन् १९७० तक ट्रेस कर सकते हैं।
अब सवाल उठता है कि आखिर इसको काला शुक्रवार क्यों कहते हैं, इसकी दो वजह मानी जा सकती है। पहला, ये दिन साल का सबसे ज्यादा व्यस्त खरीदारी का दिन होता है और दूसरा ये साल की उस अवधि की शुरूआत करता है जब दुकानों (यहाँ के हिसाब से कम्पनियां कहना चाहिये) को सबसे ज्यादा मुनाफा होता है। व्यस्त होने के बावजूद actual sales volume के हिसाब से ये सिर्फ सन् २००३ और २००५ में पहले नंबर पर रहा।
इस दिन का सबसे पहला जिक्र २९ नवंबर १९७५ के दो लेखों में मिलता है, पहला न्यूयार्क टाइम्स के आलेख Army vs. Navy: A Dimming Splendor में मिलता है -
Philadelphia police and bus drivers call it “Black Friday” - that day each year between Thanksgiving Day and the Army-Navy game. It is the busiest shopping and traffic day of the year in the Bicentennial City as the Christmas list is checked off and the Eastern college football season nears conclusion.
और दूसरा एसोशियेटेड प्रेस के आलेख Folks on Buying Spree Despite Down Economy में -
Store aisles were jammed. Escalators were nonstop people. It was the first day of the Christmas shopping season and despite the economy, folks here went on a buying spree. . . . . “That’s why the bus drivers and cab drivers call today ‘Black Friday,’” a sales manager at Gimbels said as she watched a traffic cop trying to control a crowd of jaywalkers. “They think in terms of headaches it gives them.”
फाइनेंस की नजर से देखें तो ऐसा मानते हैं कि अगर जनवरी से
नवंबर तक नुकसान भी हो रहा हो (नुकसान को फाइनेंस में लाल स्याही से लिखते हैं) इस दिन के बाद से साल के अंत तक ये काली स्याही में तब्दील हो जाता है यानि कि फायदा। इस थ्योरी को सबसे पहले २६ नवंबर १९८२ में ABC News’ World News Tonight के ब्रॉडकास्ट में नोट किया गया -
Some merchants label the day after Thanksgiving Black Friday because business today can mean the difference between red ink and black on the ledgers. But this year hefty sales are vital not only to the stores but to the entire economy.
अमेरिका में जब हमारा पहला काला शुक्रवार था तब हम भी पहुँचे थे ये तमाशा देखने सुबह सुबह, कड़ाके की सर्दी थी उस दिन तापमान जीरो डिग्री के आसपास होगा कम से कम हमें तो ऐसा ही महसूस हो रहा था। लेकिन अब ये दिलचस्पी खत्म हो गयी है।
फोटो क्रेडिट (जहाँ से हमें ये फोटो मिलीं):New York Times, College Publisher, Wired
6 Responses
ज्ञानदत पाण्डेय
November 22nd, 2007 at 1:34 pm
1रोचक जानकारी है मित्र। हम तो इसे बम-वम या अल-कायदा छाप काम से जोडने की अटकल लगा रहे थे!
kakesh
November 22nd, 2007 at 2:12 pm
2नयी जानकारी है जी यह तो,हम इसे शेयर मार्किट की गिरावट वाला दिन समझ रहे थे. धन्यवाद.
kirtish bhatt
November 22nd, 2007 at 2:28 pm
3चलिए आप की इस पोस्ट से ये अन्धविश्वास तो कम होगा की कला रंग अशुभ होता है.
balkishan
November 22nd, 2007 at 2:33 pm
4हाँ जी जानकारी के लिए धन्यवाद. और काले रंग का नया रूप दिखलाने के लिए भी.
Sanjeet Tripathi
November 22nd, 2007 at 4:16 pm
5रोचक जानकारी है!!
शीर्षक से तो हम विस्फोट आदि से जुड़े होने का अनुमान लगा रहे थे!
अनुराग
November 22nd, 2007 at 8:49 pm
6हम भी प्लान बना रहे़ है़ कुछ खरीदने का, काले शुक्रवार को।
RSS feed for comments on this post · TrackBack URI
Leave a reply
अनमोल वचन Quotes
First they ignore you, then they laugh at you, then they fight you, then you win - Mahatma GandhiCategories
Archives
Meta
Subscribe
कंट्रोल पैनल
Recent Entries
Recent Comments
Most Commented
निठल्ला चिन्तन is proudly powered by WordPress - BloggingPro theme by: Design Disease