TNT: बच्चों के मुँह से
कई बार बच्चे ऐसी बात कह देते हैं कि मुस्कुराये बिना रहा नही जाता ऐसा ही कुछ आज हुआ। मैं अपने लिटिल ड्रैगन की कराटे क्लास में बैठा बच्चों की पर्फोरमेंस के मजे ले रहा था। उसी क्लास के दौरान इंस्ट्रक्टर ने बच्चों से पूछा क्या आप जानते हैं टी एन टी का क्या मतलब होता है। फिर बताया कि हमारे कराटे में टी एन टी का मतलब होता है टूडे नॉट टूमोरो (Today not Tomorrow) यानि कि अपना कमरा आज साफ करो कल के लिये नही छोड़ो (clean your room today not tomorrow), अपने छोटे भाई से आज से ही अच्छी तरह से व्यवहार करो कल के लिये मत छोड़ो(behave nicely today not tomorrow) तभी क्लास में ही बैठा एक थोड़ा बड़ा बच्चा बोला, buy toys today not tomorrow यानि कि हमारे लिये खिलौने आज ही खरीदो कल नही (आप भी बच्चों से यही कहते होगे बेटा खिलौना कल खरीदेंगे आज रहने दो)।
Send to Twitter and Follow me on Twitter










This post has 11 comments
July 28th, 2007
सही है!
July 28th, 2007
जी हां. आपका ब्लॉग आज (Today) ही पढ़ लिया.
July 28th, 2007
ये बात तो हमने सोचा ही नही था . अब ध्यान रखना पडेगा .
July 28th, 2007
हा हा हा. बच्चे बड़ो के कान काटने लायक हो गए है.
July 28th, 2007
हमने तो जी टुमारो नाट टुडे ही पढा है, और यहा लिख भी मारा ताकी सनद रहे..:)
July 28th, 2007
बिलकुल सही कहा…मेरे साथ भी एसा ही होता है…
July 28th, 2007
हमने भी टिप्पणी आज ही कर दी है।
July 28th, 2007
TNT जब पढे तभी से माना जाये।
July 28th, 2007
हा हा, सही है!
July 28th, 2007
टिप्पणी TNT कर दी है।
July 28th, 2007
हा हा, बहुत आगे जायेगा बालक.
Add a comment