आप भी बनायें अपना खुद का एग्रीगेटर

जैसा कि मैने अपनी पिछली पोस्ट में कहा था एग्रीगेटर बनाने के तरीके के बारे में तो आज की पोस्ट उसी विषय पर है। यानि कि इसे पढ़ने के बाद आप भी अपना एग्रीगेटर बनाने के लिये हाथ आजमा सकते हैं।

जिनका खुद का डोमेन है जैसे कि रिडर्स कैफै उनके लिये थोड़ा ज्यादा विकल्प हैं और ब्लोगरस या वर्डप्रेस के बंदों के लिये थोडा़ लिमिटेड। पहले बात करते हैं ये मानकर कि आपके पास खुद का डोमेन है, उसके बाद आयेंगे दूसरे ग्रुप यानि ब्लोगरस इत्यादि से जुड़े ब्लोगस की तरफ।

एग्रीगेटर के लिये दो तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं- एक कुछ अंतराल पर क्रोन जॉब चला कर जैसे कि नारद, चिट्ठाजगत या ब्लोगवाणी (शायद), इसमें पहले सभी ब्लोगस की फीड डाटॉबेस में स्टोर होयेगी जिसे आप पी एच पी या वर्डप्रेस की सहायता से फिर दिखा सकते हैं।

दूसरे तरीके में भी डाटॉबेस की जरूरत पड़ेगी लेकिन इस तरीके में बजाय डाटा स्टोर करने के आप सीधे फीड से ब्लोग पोस्ट दिखा सकते हैं। दोनों ही तरीकों में आपको ब्लोगस की फीड का लिंक कहीं ना कहीं स्टोर करना पड़ेगा यानि कि डाटॉबेस में।

एक तीसरा तरीका भी है जिसमें बगैर डाटाबेस के भी काम हो जायेगा और उस तरीके से php की कोडिंग से भी बचा जा सकता है। ये सबसे सरल और आसान तरीका है इसके बारे में सबसे अंत में बाद करेंगे।

इस तरह से आपको चाहिये php, mysql और magpierss। जाहिर सी बात है कि आपको php और sql की थोडी बहुत समझ की भी दरकार है। सबसे पहले करना ये है कि एक टेबल बनानी है डाटॉबेसे में, चलिये उसका नाम देते हैं feed_hindi। इस टेबल का structure कुछ ऐसा होगा जैसा चित्र १ में दिखाया गया है। टेबल बनने के बाद उसमें कुछ डाटा डालिये, मुख्य रूप से जरूरी डाटा है आपके पसंदीदा चिट्ठे के RSS फीड का लिंक। एक बार ये होने के बाद आप अपनी पसंद का वेब पेज बनाईये जिसे आप HTML में भी बना सकते हैं। अब आती है बारी उस कोड की जो आपके पसंदीदा चिट्ठो की फीड दिखाये। सबसे पहले अपने html पेज को php में बदल लीजिये (rename command)। उसके बाद पेज के ऊपर का कोड चित्र २ की तरह बदल डालिये।

इसके बाद जहाँ पर भी आपको पोस्ट दिखानी हैं, वहाँ नीचे लिखा कोड डाल दीजियेः-

<table width="95%" align="center" border="0" cellpadding="2" cellspacing="1" class="frame">
<tr class="frame">
<td width="52" align="center" valign="middle" class="frame"><span class="text3">chitha/lekhak</span></td>
<td width="377" align="center" valign="middle" nowrap class="frame"><span class="text3">Taaji pravishthi</span></td>
</tr>
while(list($title,$url) = mysql_fetch_row($result))
{
$url = "$url";
$rss = fetch_rss( $url );
$items1 = array_slice($rss->items, 0, 1);
foreach ($items1 as $item)
{
$href = $item['link'];
$title = $item['title'];
$desc = $item['description'];
?>
<tr class=”frame”>
<td align=”center” valign=”middle” class=”frame”>channel['link'].” class=’b'>”. $rss->channel['title'] . “</span>”; ?></td>
<td align=”left” valign=”top” class=”frame”><br>
</td>
</tr>

</table></code>

इसके बाद अंतिम चीज है डाटॉबेस क्लोज करने का काम, उसके लिये कोड कुछ ऐसा होगा जो कि पेज के आखिर में लिखने का हैः-

</BODY>
</center>
</HTML>

ये सब करने के बाद आपके द्वारा तैयार पेज कुछ ऐसा दिखेगा, अभी इसमें चिट्ठों को पब्लिस तारीख के हिसाब से sorting करने का कोड नही है। पर्फोरमेंस के हिसाब से ये थोडा धीमा होगा।

अब आते हैं बगैर डाटाबेस उपयोग में लाये एग्रीगेटर बनाने के तरीके की ओर, इस तरीके में आप चाहें तो php कोड इस्तेमाल में लायें या RSS Feed Widgets उपयोग में लायें या सीधे ब्लोगर या वर्डप्रेस में RSS की फीड दिखायें (दोनों में फीड दिखाने का आप्शन है)। यहाँ आपको उपयोग में लाना है टंबलर, (टंबलर का उपयोग कैसे करें उसके लिये यहाँ पढ़ें) अब या तो आप टंबलर में तैयार किया पेज अपने पसंद के चिट्ठे पढ़ने के काम ला सकते हैं या उसकी फीड को अपने ब्लोग में दिखाने के काम में ला सकते हैं। अगर आपको सिर्फ ब्लोग पोस्ट के टाईटिल दिखाने हैं तो वो कुछ हमारे रीडर्स कैफे के लेफ्ट साईड में दिखाये हमारे अन्य चिट्ठों की पोस्ट की तरह दिखेंगे। रीडर्स कैफे की तरह अगर आप php में करना चाहते हैं तो कोड इस तरह से होगाः-

<strong>Nithalla Chintan</strong>
$url = 'http://www.readers-cafe.net/nc/feed/';
$rss = fetch_rss($url);
$items1 = array_slice($rss->items, 0, 10);

echo “<br>”;

foreach ($items1 as $item)
{
$href = $item['link'];
$title = $item['title'];

echo “<a href=$href>$title</a></li><br>”;
}
?>

अन्यथा कुछ डिटेल में वो कुछ ऐसा लगेगा जैसे यहाँ है, इसके लिये कोड कुछ ऐसा होगा:-

$url = 'http://nithalla.tumblr.com/rss';
$rss = fetch_rss($url);
$items1 = array_slice($rss->items, 0, 10);
foreach ($items1 as $item)
{
$href = $item['link'];
$title = $item['title'];
$desc = $item['description'];

?>
channel['link'].” class=’b'>”. $rss->channel['title'] . “</span>”; ?><br>
<br>

array_slice में जो नंबर १० है वो पोस्टों की संख्या दर्शाता है, अगर आपको सिर्फ ताजातरीन पोस्ट दिखानी है तो १० की जगह पर ५ लिखियेगा। टंबलर के फीड का लिंक (जैसेः http://nithalla.tumblr.com/rss) आप ब्लोगर या वर्डप्रेस में दिये गये RSS फीड दिखाने के आप्शन में भी कर सकते हैं।
बस अब देर किस बात की आपको थोड़ा बहुत आइडिया तो हो ही गया होगा एग्रीगेटर बनाने का तो शुरू हो जाईये।

शायद आप इन्हें भी पढ़ना पसंद करें

About the Author

Tarun
निठल्ला चिन्तन है थोड़ी मस्ती थोड़ा चिंतन।

[अगर आप चाहें तो निठल्ला चिंतन को सीधे ईमेल के द्वारा सब्सक्राईब कर सकते हैं और या फिर फीड रीडर में सब्सक्राइब करके भी पढ़ सकते हैं]

4 Responses to “ आप भी बनायें अपना खुद का एग्रीगेटर ”

  1. [...] « आप भी बनायें अपना खुद का एग्रीगेटर [...]

  2. [...] आप भी बनायें अपना खुद का एग्रीगेटर » [...]

  3. भईया पोस्ट स‌े इतना ही स‌मझ आया कि ये काम प्रोग्रामरों के बस का ही है। :)

    बाकी टंबलर पर तो फीड बेकार स‌ी दिखती है।

  4. अच्छी जानकारी..मौका मिलने पर आजमाते हैं.

Leave a Reply

You can use these XHTML tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <blockquote cite=""> <code> <em> <strong>