अपने ब्लोग की फीड ओरकुट के प्रोफाइल में कैसे जोडें
क्या आप जानते हैं कि अब आप अपने ब्लोग की फीड ओरकुट के अपने प्रोफाइल में भी जोड सकते हैं। अगर नही तो इस पोस्ट को पढने के बाद आप ये जान जायेंगे कि ये कैसे किया जा सकता है। बहुत ही आसान और सरल तरीका है।
१ सबसे पहले ओरकुट के एकाउंट में लोगिन कीजिये और अपने होम पेज पर जाइये (लोगिन करने पर वैसे आप सीधे वहीं ले जाये जाते हैं)
२ पेज के बायें तरफ आपको ओरकुट का नेविगेसन लिंकस दिखायी देंगे, उसमें से एडिट फीड () वाले लिंक पर क्लिक कीजिये। ये आपको एक दूसरे पेज पर ले जायेगा जहाँ आप अपने फीड जोड़ सकते हैं।
३ इस दूसरे पेज पर आपको अलग अलग ओप्शन दिखायी देंगे, जैसे फ्लिकर से फोटो जोड़ना और ब्लोगर या वर्डप्रेस के लिंक, ब्लोगर के एकाउंट के साइन-अप के लिये भी बटन दिखायी देगा। यहीं आपको एक बाक्स दिखायी देगा जिसमें आप अपने ब्लोग की फीड का पता टाईप कर सकते हैं (जैसे मैने किया है)। पता टाईप करके “ऐड” वाले बटन पर क्लिक कीजिये और बस आपकी फीड ओरकुट के प्रोफाइल में जुड़ जायेगी।ब्लोग का नाम और फीड का लिंक आप इसी पेज में नीचे की तरफ “मॉय फीड” सेक्शन में भी देख सकते हैं।
४ अब अपने होम पेज में वापस जायेंगे तो उस नेविगेशन लिंकस में एक लिंक आपको अपने ब्लोग का भी दिखायी देगा। उस पर क्लिक कीजिये और दायी तरफ आप अपनी पोस्ट देखने लगेंगे। (पोस्ट की संख्या और उसकी लंबाई आपके ब्लोग की सेटिंग पर निर्भर करती है)
तो अगली बार अगर कोई आपके प्रोफाइल पर नजर दौड़ायेगा तो हो सकता है एक नजर आपके ब्लोग की तरफ भी मार ले। एक बात का ध्यान रहे कि आप अधिकतम ५ फीड ही जोड़ सकते हैं, किसी फीड को हटाने के लिये “मॉय फीड” सेक्शन के अंतर्गत उस फीड के सामने दिये रिमूव बटन पर क्लिक कीजिये।
अगली बार जब आप अपने ओरकुट प्रोफाइल में फीड जोड़ने जायें तो एक नजर हम पे भी मार लीजियेगा
Read this in english: How to Add blog’s feed into orkut’s profile




Show Your Blog Feeds in Orkut तरुण जी आपने शायद देखा नही, वैसे Orkut पर हम भी हैं
।
हाँ वाकई मजेदार चीज लाए हैं गूगल बाबा। जय ऑर्कुट, जय गूगल!
ज्ञानवर्धन के लिये आभार. आजकल जरा कम दिख रहे हैं??
जोड़ लिए है। अच्छा दिखाया। अब कम से कम गैर ब्लॉगर दोस्तों को पढ़ा ही देंगे अपना ब्लॉग
जय हो ये आपने अच्छा उपाय बताया,धन्यवाद प्रेषित करता हूँ,कम से कम मित्र लोग इसी बहाने ब्लॉग से तो जुड़ेंगे