27 Jun
Posted as ज्ञान विज्ञान
Tags:ज्ञान विज्ञान, blog, blogger, blogging, feed, flicker, orkut, rss feedक्या आप जानते हैं कि अब आप अपने ब्लोग की फीड ओरकुट के अपने प्रोफाइल में भी जोड सकते हैं। अगर नही तो इस पोस्ट को पढने के बाद आप ये जान जायेंगे कि ये कैसे किया जा सकता है। बहुत ही आसान और सरल तरीका है।
१ सबसे पहले ओरकुट के एकाउंट में लोगिन कीजिये और अपने होम पेज पर जाइये (लोगिन करने पर वैसे आप सीधे वहीं ले जाये जाते हैं)
२ पेज के बायें तरफ आपको ओरकुट का नेविगेसन लिंकस दिखायी देंगे, उसमें से एडिट फीड () वाले लिंक पर क्लिक कीजिये। ये आपको एक दूसरे पेज पर ले जायेगा जहाँ आप अपने फीड जोड़ सकते हैं।
३ इस दूसरे पेज पर आपको अलग अलग ओप्शन दिखायी देंगे, जैसे फ्लिकर से फोटो जोड़ना और ब्लोगर या वर्डप्रेस के लिंक, ब्लोगर के एकाउंट के साइन-अप के लिये भी बटन दिखायी देगा। यहीं आपको एक बाक्स दिखायी देगा जिसमें आप अपने ब्लोग की फीड का पता टाईप कर सकते हैं (जैसे मैने किया है)। पता टाईप करके “ऐड” वाले बटन पर क्लिक कीजिये और बस आपकी फीड ओरकुट के प्रोफाइल में जुड़ जायेगी।ब्लोग का नाम और फीड का लिंक आप इसी पेज में नीचे की तरफ “मॉय फीड” सेक्शन में भी देख सकते हैं।
४ अब अपने होम पेज में वापस जायेंगे तो उस नेविगेशन लिंकस में एक लिंक आपको अपने ब्लोग का भी दिखायी देगा। उस पर क्लिक कीजिये और दायी तरफ आप अपनी पोस्ट देखने लगेंगे। (पोस्ट की संख्या और उसकी लंबाई आपके ब्लोग की सेटिंग पर निर्भर करती है)
तो अगली बार अगर कोई आपके प्रोफाइल पर नजर दौड़ायेगा तो हो सकता है एक नजर आपके ब्लोग की तरफ भी मार ले। एक बात का ध्यान रहे कि आप अधिकतम ५ फीड ही जोड़ सकते हैं, किसी फीड को हटाने के लिये “मॉय फीड” सेक्शन के अंतर्गत उस फीड के सामने दिये रिमूव बटन पर क्लिक कीजिये।
Read this in english: How to Add blog’s feed into orkut’s profile
5 Responses
RC Mishra
June 27th, 2007 at 10:02 pm
1Show Your Blog Feeds in Orkut तरुण जी आपने शायद देखा नही, वैसे Orkut पर हम भी हैं
।
श्रीश शर्मा
June 28th, 2007 at 12:57 am
2हाँ वाकई मजेदार चीज लाए हैं गूगल बाबा। जय ऑर्कुट, जय गूगल!
समीर लाल
June 28th, 2007 at 5:35 am
3ज्ञानवर्धन के लिये आभार. आजकल जरा कम दिख रहे हैं??
masijeevi
June 29th, 2007 at 12:22 am
4जोड़ लिए है। अच्छा दिखाया। अब कम से कम गैर ब्लॉगर दोस्तों को पढ़ा ही देंगे अपना ब्लॉग
vimal verma
March 3rd, 2008 at 4:15 pm
5जय हो ये आपने अच्छा उपाय बताया,धन्यवाद प्रेषित करता हूँ,कम से कम मित्र लोग इसी बहाने ब्लॉग से तो जुड़ेंगे
RSS feed for comments on this post · TrackBack URI
Leave a reply
अनमोल वचन Quotes
A lie gets halfway around the world before the truth has a chance to get its pants on - Sir Winston ChurchillCategories
Archives
Meta
Subscribe
कंट्रोल पैनल
Recent Entries
Recent Comments
Most Commented
निठल्ला चिन्तन is proudly powered by WordPress - BloggingPro theme by: Design Disease