आज बहुत दिनों बात चिट्ठाजगत में आना हुआ तो पाया कि अपने बबली तेरो मोबाइल पोस्ट में टिप्पणियों की संख्या 100 पार कर गयी है (इस पोस्ट के लिखे जाने तक 105 टिप्पणियां)। अपना ये पहला सैकड़ा है इसलिये सोचा चलो सबके साथ बांटा जाय।

इस सैकड़े की दूसरी विशेष बात ये है कि इन 105 टिप्पणियों में से चिट्ठाकारी करने वाले दो ही लोगों की टिप्पणियां हैं :( यानि कि बाकि के 103 टिप्पणीकार सर्च और किसी दूसरे स्रोत से आये होंगे :)। जब ये गीत पोस्ट किया था तब ना सोचा था और ना ही पता था कि ये गीत सुपरहिट होने वाला है। इसी के साथ इसने हमारी उस पोस्ट को भी सुपरहिट कर दिया, अब उन टिप्पणियों में जो कुछ भी लिखा हो लेकिन हर टिप्पणी पहाड़ियों के दिल में पहाड़ के लिये छुपे उनके प्यार को ही दर्शाती है।।

इस सैकड़े के उपलक्ष्य में हमने सोचा क्यों ना आज उस बबली, उसके मोबाइल और उसकी स्मायल सबके दर्शन करा दें। तो आपने अगर अभी तक नही किये, जाइये यहाँ जाकर आप भी बबली से मिल आइये।

Google