न्यूयार्क से पेरिस 29 दिन और 7 घंटे में

गुगल की गुगली यदा-कदा दिखती ही रहती है, ऐसी ही एक गुगली का आज पता चला। गुगल की एक मानचित्र की साईट है जिसमें आप एक स्थान से दूसरे स्थान को जाने का रास्ता निकाल सकते हैं। फिलहाल तो हम अमेरिका के शहरों के लिये इसे उपयोग में लाते हैं। ऐसी ही सेवा पहले और अब भी मैपक्वेस्ट और याहू भी देते हैं।

तो गुगल में अगर आप न्यूयार्क से पेरिस जाने का रास्ता निकालते हैं तो ऐसा कुछ आता है जो आप इस चित्र में देख सकते हैं। इस दूरी को तय करने में लगता है २९ दिन और ७ घंटे, और अगर आप अपना विचार बदल के लंदन जाने की सोचते हैं तो आपको ३ घंटे अतिरिक्त देने होंगे अपने सफर के लिये। Google Maps between New york and Paris

यही नही गुगल में आप भारत के दिल्ली और मुंबई जैसे बड़ शहरों के नक्शे में भी नजर डाल सकते हैं जो दिन प्रतिदिन और ज्यादा इनफोर्मेसन से भरता जा रहा है।
Google Maps of New Delhi

About the Author

Tarun

2 Responses to “ न्यूयार्क से पेरिस 29 दिन और 7 घंटे में ”

  1. काहे इतनी बडाई कर रहे हो,हमे तो न झुमरी तैलया दिखाई दी,न शिकारपुर.जब भारत के प्रसिद्ध स्थान नही दिख रहे तो का फ़ायदा ऐसे नकशे का

  2. हमारा घर तो दिख जाता है गूगल के नक्शे में … और घर पे रखी पानी की काली बड़ी टंकी भी दिख्ती है. हमारा गैरेज और इसके सामने रखी कार भी नजर आ जाती है… हमको तो गूगल का नक्शा बहुत पसन्द है….. हमारे गाव का मकान और पानी का कुआ भी बहुत साफ दिखता है…………

Leave a Reply

You can use these XHTML tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <blockquote cite=""> <code> <em> <strong>