न्यूयार्क से पेरिस 29 दिन और 7 घंटे में
गुगल की गुगली यदा-कदा दिखती ही रहती है, ऐसी ही एक गुगली का आज पता चला। गुगल की एक मानचित्र की साईट है जिसमें आप एक स्थान से दूसरे स्थान को जाने का रास्ता निकाल सकते हैं। फिलहाल तो हम अमेरिका के शहरों के लिये इसे उपयोग में लाते हैं। ऐसी ही सेवा पहले और अब भी मैपक्वेस्ट और याहू भी देते हैं।
तो गुगल में अगर आप न्यूयार्क से पेरिस जाने का रास्ता निकालते हैं तो ऐसा कुछ आता है जो आप इस चित्र में देख सकते हैं। इस दूरी को तय करने में लगता है २९ दिन और ७ घंटे, और अगर आप अपना विचार बदल के लंदन जाने की सोचते हैं तो आपको ३ घंटे अतिरिक्त देने होंगे अपने सफर के लिये। 
यही नही गुगल में आप भारत के दिल्ली और मुंबई जैसे बड़ शहरों के नक्शे में भी नजर डाल सकते हैं जो दिन प्रतिदिन और ज्यादा इनफोर्मेसन से भरता जा रहा है।












This post has 2 comments
May 12th, 2007
काहे इतनी बडाई कर रहे हो,हमे तो न झुमरी तैलया दिखाई दी,न शिकारपुर.जब भारत के प्रसिद्ध स्थान नही दिख रहे तो का फ़ायदा ऐसे नकशे का
May 13th, 2007
हमारा घर तो दिख जाता है गूगल के नक्शे में … और घर पे रखी पानी की काली बड़ी टंकी भी दिख्ती है. हमारा गैरेज और इसके सामने रखी कार भी नजर आ जाती है… हमको तो गूगल का नक्शा बहुत पसन्द है….. हमारे गाव का मकान और पानी का कुआ भी बहुत साफ दिखता है…………
Add a comment