जैसे को तैसाः झाडू-पोछा मारे सुपर मॉडल

ये खबर जरूर पढियेगा, सुपर मॉडल नओमी कैंपबेल (Naomi Campbell) को 5 दिन की सजा दी गयी है और आजकल वो उसी सजा को काट रही है। अब जरा विस्तार से बताता हूँ क्या सजा दी गयी है और क्यों सजा दी गयी है।

नओमी कैंपबेल ने एक दिन अपनी मेड पर फोन उठा के दे मारा और उसी बात के लिये उन्हें सजा दी गयी, समुदाय (समाज) की 5 दिन तक सेवा करने की। इस तरह की सजायें अमेरिका में अक्सर दी जाती हैं क्योंकि अगर कुछ पैसों का फाइन लगाया जाता तो उसे पैसे वाले तो आराम से चुका देते हैं। अब 5 दिन तक नओमी न्यूयार्क के एक सेनिटेसन विभाग में झाडू और पोछा लगायेगी यानि कि वो ही काम करेगी जो मेड किया करती हैं।

आप इससे जुडी खबरें यहाँ विस्तार से देख सकते हैं।

About the Author

Tarun
निठल्ला चिन्तन एक आक्रौश है विचारों की आंधी का, एक द्वंद है सच और झूठ का, एक भावना है प्यार की, एक तमन्ना है आकाश छूने की, कुछ कहने की और कुछ अनकही छोड़ देने की; संक्षेप में कहूँ तो ये है थोड़ी मस्ती थोड़ा चिंतन।

[आपकी हर तरह की टिप्पणी का स्वागत है, ये प्रोत्साहन तो देती ही है साथ में ये भी पता चलता है कि आप लोग किस तरह के आलेखों की अपेक्षा करते हैं। और अगर आप चाहें तो निठल्ला चिंतन को सीधे ईमेल के द्वारा सब्सक्राईब कर सकते हैं और या फिर फीड रीडर में सब्सक्राइब करके भी पढ़ सकते हैं]

4 Responses to “ जैसे को तैसाः झाडू-पोछा मारे सुपर मॉडल ”

  1. बहुत सही ऐसे ही कानून भारत में भी होने चाहिए।

  2. बढ़िया है। वैसे फर्श के साथ-साथ इससे उनका नाम भी कुछ
    कुछ मीडिया में चमक जायेगा।

  3. सही खबर.

    :)

  4. Did you see the pictures when she turned for work? I found her outfit quite interesting. And sorry for commenting in English, i do not know how to write in Hindi font.

Leave a Reply

You can use these XHTML tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <blockquote cite=""> <code> <em> <strong>