पत्रकार-रिपोर्टर और ब्रैकिंग न्यूज
आज ही अमित की ये वाली पोस्ट पढी और कुछ दिनों पहले स्वामी जी की ये वाली, और आज ही ब्रैक के दौरान आफिस में हमारे एक दोस्त ने पत्रकारों को लेकर ये बात बतायी तो सोचा लगे हाथ हम भी गंगा नहा लेते हैं।
एक पत्रकार (रिपोर्टर) महोदय थे बहुत ही खरा खरा लिखने और बोलने वाले, एक बार उनके अखबार (या न्यूज चैनल) की तरफ से उन्हें किसी विशेष कार्यक्रम को कवर करने भेजा गया। उस कार्यक्रम को कवर करने के लिये पहुँचे वो अकेले व्यक्ति थे। बदकिस्मती से किसी कारण की वजह से वो प्रोग्राम रद्द हो गया तो इन पत्रकार महोदय ने अपने आफिस को इसकी खबर देते हुए एक लाईन की न्यूज भेज दी कि अमुक अमुक वजह ये ये कार्यक्रम नही हो पाया। लेकिन बाकी के अखबारों और न्यूज चैनल में विस्तार के साथ उस आयोजन के सफल होने के बारे में बहुत कुछ लिखा और कहा गया। अगले दिन आफिस पहुँचते ही हमारे उन खरे खरे लिखने और कहने वाले पत्रकार महोदय को उनके बॉस ने अपने कैबिन में बुलाकर खूब लताड लगायी और उन पर ये इल्जाम लगाते हुए कि वो उस शहर में उस कार्यक्रम को कवर करने गये ही नही, जॉब से निकाल दिया।
अब हमारे पत्रकार अभी घर भी नही पहुँच पाये थे कि सब जगह ब्रैकिंग न्यूज थी कि अमुक पत्रकार ने अपनी नौकरी को लात मार खूद का न्यूज चैनल शुरू करने का बिगुल बजाया। बेचारे का दिन ही खराब था घर पहुँचते ही पत्नी अलग से पिल पडी, क्यों जी तुम खुद का न्यूज चैनल शुरू करने जा रहे हो और मैं कितने दिन से कह रही हूँ कि मेरे को दो-चार अच्छी से ड्रैस दिला दो तुम हर बार टाल जाते हो।
ऊपर वाला अंतिम पैराग्राफ हमने अपने मन से जोडा है, आखिर खुद का भी तो कोई टच होना चाहिये ना ![]()




हमे तो निचे वाला पैरा ज्यादा पसंद आया !
वाह वाह, ऐसा हरेक पत्रकार नामक जन्तु के साथ होना चाहिए!! जैसे को तैसा मिले तभी सुधरेंगे ये लोग!!
आखिरी पैरा पढ़कर तो लगा कि आप भी अपनी चैनल क्यूँ नहीं शुरु कर लेते भाई!! न्यूज तो अच्छी गढ़ लेते हो..
अब जब चिट्ठाकारी में इतने पत्रकार आ गए हैं तो जब आप पत्रकार लिखें तो उसके साथ लिंक देकर अविनाश, रवीश, भूपेन….का ब्लॉग जोड़ा करें। सिर्फ गलियाना ठीक नहीं, थौड़ी दुकानदारी भी कराओ
जब आप पत्रकार लिखें तो उसके साथ लिंक देकर अविनाश, रवीश, भूपेन….का ब्लॉग जोड़ा करें।
मसीजिवी जी, इनमें से कोई अगर जल्दी ही अपना न्यूज चैनल शुरू करने वाला है तो बतायें, अभी झट से उनका लिंक लगाये देता हूँ
[...] On the cooking front, Pratyaksha tried to tempt us all with these sinful delights and it was just too painful for me especially since I had nothing like them at that time to quieten the urge, though later I did treat myself to a hot brownie topped with chocolate sauce & vanilla ice-cream!!
And after telling him many times to show the photos of pasta cooked by him, Dr.R.C.Mishra finally obliged but by showing photos of pasta made by others!! But the good mood had to vanish quickly as I had decided it was time I express my dislike of reporters in words!! Their know-it-all attitude towards everything which results in mis-information & bad reporting in TV or print media really ticks me off. Here in this post also I highlight in detail 2 seperate news-reports/articles published in a daily which give wrong message to people about Internet. The articles clearly show a propoganda against Internet, as if these cheap reporters think that they will sell more by going against the latest buzzword(more & more people are starting to warm up as far as internet is concerned in India), no matter how ridiculously(read crap) they write! Following up on this post, Tarun also expressed his dislike by telling us all a joke about a reporter!!
[...]