होली, गोली और होली के मस्ती भरे गीत
आज होली की सिर्फ कोरी बधाई ही नही दी जा रही है बल्कि कुछ मस्ती भरे होली के गीत भी आपकी खिदमत पेश हैं, आईये, सुनिये और होली का मजा लीजिये। निठल्ला चिंतन पढने वाले सभी पाठकों को होली की रंग भरी शुभकामनायें, दिल रंगिये, दूसरों को रंगिये और कोई नही मिले तो शीशे के सामने खडे हो खुद को रंगिये बस ध्यान रहे कि इस होली में कोरे ना छूटें। अब होली के गीत सुनने से पहले इसकी फीस यानि कि पहले होली के अवसर पर लिखी हमारी ये गजलनुमा कविता पढिये उसके बाद गाने के मजे लीजिये।
आज के दिन इस दुनिया में, फिर बंदूक चलेगी
कहीं निकलेगी गोली इससे, और कहीं होली मनेगी।कहीं पे बच्चे ले के घूमें, बंदुकनुमा पिचकारी
और देखो कहीं पे गूँजें, बच्चों की सिसकारी।रंग वही है लाल सब जगह, मगर फर्क है इतना
एक रंग से नफरत फैले, दूजे में प्यार है कितना।आओ मिला दें सब रंगों को, हर दिल में प्यार जगा दें
अगली होली से पहले, हम नफरत दूर भगा दें।कहे ‘तरूण’ इस होली देखो, सुंदर प्यारा सपना
सबके दिल में प्यार बढे, सागर में पानी जितना।
अब कुछ मेरी पसंद के होली के गीत आपकी खिदमत पेश हैं, शुरूआत करेंगे मन्ना दा की मदमस्त आवाज से फिर धीरे धीरे बढेंगे पुराने गानों से नये गानों की ओर।
(प्ले के साईन पर डबल क्लिक कीजिये)
| होली रे होली | |
| होली आयी होली | |
| मारो भर भर के पिचकारी | |
| होली के दिन | |
| होली खेले रघुवीरा | |
| कोई भीगा है रंग से | |
| देखो आयी होली |
अब मजा लीजिये होली के दो ऐसे गीतों का जो शायद बहुत ही कम बजते हों, पुराने गीत हैं सबको पसंद आने की गारंटी हमारी तो कतई नही है लेकिन गाने मधुर हैं।
| आई आई रे होली | |
| चुनर मोरी कोरी |
और अब होली का ये गीत बिल्कुल ही अलग अंदाज में कैलाश खेर की सूफियाना आवाज में, बहुत ही मस्त गीत है
ऐ गोरी ऐ गोरी:
होली हो, रंग हो, मस्ती का माहौल हो और ये गीत ना बजे ऐसा हो सकता है क्या भला, कम से कम हमने तो ऐसा ही देखा है।
डिस्क्लेमर:होली के ये गीत सिर्फ होली का माहौल बनाने के लिये हैं, ये कहीं से भी असली सीडी और कैसेट का विकल्प नही है। पसंद आने पर कृप्या असली कैसेट और सीडी ही खरीदें।
गीत वगैरह तो नहीं पढ़ा, अभी तो बस हाज़िरी लगा रहा हूँ। गीत मैं होली के दिन परसों ही पढ़ूँगा, होली का गीत आज पढ़कर वैसे भी क्या फ़ायदा!
होली की बहुत बहुत मुबारकबाद!!

Bhaut mazza aah gaya.. subah subah Holi kae madhur geet sunkar.
Hi there just visited first time. I get the webaddress form the garbhnal 4 edition. i am always looking forward for the hindi sites and thanks to u (Tarun) i found such a wonderful site. thanks once again and i think once i go through whole material available in this site will be able to comment. ok bye
Hi
Thanks for this majadaar holi ke geet.
Sun kar dil kush ho gaya..
Happy holi to everyone
Excellent collections and sound quality. I would request to add 1 more song of “Rang Barse” as thats the most famous song for Holi and will make your album complete.
Wishing you, your family and every one a very Happy and Colorful Holi!
With best wishes,
Devesh Nautiyal
@Amit, Kailash Kher wala jaroor sunna baaki to tumne sune hi honge
@Jitendra, thanks for visiting and hope to see you around more often.
@Devesh, that means you didn’t listen the songs, knowingly I left the title of the last song.
Happy and colorful Holi to all and thanks for stoping by.
sabase pahle to aapka bahut dhanywaad.. subah se holi ka collection dhundh rahi thi.. mere paas to ek hi gaana tha ‘ran gbarse’ aur net par kahin ek saath jyada gaane nahi mile.. aapka blog dekha khush ho gayi.. pahle to saare gaane sune .. fir comment likh rahi hun..saare gaane sune par saare poore nahin .. jo achhe lage wo poore sune.. ‘dekho aayi holi’.. sabse achha laga.. thnks a lotttttt