एक बीटा की उम्र
क्या आप बता सकते हैं कि एक बीटा की उम्र कितनी हो सकती है या होनी चाहिये? आप कुछ गुणा भाग करें इससे पहले मैं जरा बता दूँ कि ये बीटा क्या होता है। कंप्यूटर सोफ्टवेयर की दुनिया में किसी भी उत्पाद को पब्लिक के सामने लाने से पहले उसका एक लिमिटेड वर्जन या कह लीजिये आधा टेस्ट हुआ वर्जन लिमिटेड लोगों के लिये निकाला जाता है जिससे कि वो इसमें आने वाले बग या गल्तियों या उपयोग में आने वाली परेशानियों के बारे में बता सके जिससे कि उसे सुधारा जा सके। तो अब बताईये कि इस बीटा उत्पाद की उम्र कितनी होनी चाहिये?
मुझे भी नही पता, जो अनुमान लगाया वो गुगल देव पर नजर पडते ही चारों खाने चित। गुगल देव, इनकी आज वैसी ही तूती बोलती है जो सालों पहले माइक्रोसोफ्ट की बोला करती थी। माइक्रोसोफ्ट की जयकार चारों ओर गुंजायमान थी लेकिन आज स्थिती अलग है, माइक्रोसोफ्ट की हालत उस शेर की जैसी हो गयी है जिसके बुढे होते ही एक गधे में भी उसे लात मारने की हिम्मत आ जाती है। तभी तो जिसे देखो माइक्रोसोफ्ट की कब्र खोदने में जुटा दिखायी देता है। अब ये बात सच है कि माइक्रोसोफ्ट का प्रोडक्ट और उस प्रोडक्ट का सर्विस पैक दोनों ही लगभग साथ साथ आते हैं लेकिन इसका ये मतलब नही कि उस प्रोडक्ट (उत्पाद) में कोई खराबी है।
ताजुब्ब तो इस बात का होता कि उन तीखी निगाह वालों की गुगल देव पर नजर नही पडती। या हो सकता है पडती भी हो लेकिन चढते सूरज को हर कोई प्रणाम करता है कि तर्ज पे हर कोई नजरें चुरा लेता हो। अब आप लोग सोच रहे होंगे कि हमें आखिर किस कीडे ने काट लिया है जो आज हम गुगल देव के पीछे पड गये। अब आप को क्या बताऊँ पिछले कई दिनों से हम जीमेल से थोडा परेशान हैं। हम गुगल टॉक या चैट को अपनी जीमेल से हटाना (या असक्रिय करना) चाहते हैं तरीका नही सूझ रहा। खैर हम अपनी परेशानी को छोडके बीटे की तरफ वापस आते हैं।
ये गुगल देव के लगभग आधे उत्पादों के सिर्फ बीटे वाले वर्जन ही उपलब्ध हैं और वो भी कई दिनों या महीनों से। जो फुल और फायनल वर्जन मार्केट में हैं उनमें से आधे तो अधिग्रहण से इनके पास आये हैं। अधिग्रहण का मतलब वैसा ही है जैसे किसी गरीब ने कोई बच्चा पैदा करके उसे खिला पिला के मोटा तंदुरस्त गबरू जवान बनाया और जब वो बच्चा बहुत होशियार निकल के आया तो कोई अमीर जा पहुँचा उसे गोद लेने, यू-ट्यूब ताजा ताजा उदाहरण है।
तो बीटा वाले उस प्रश्न को करने की हमारी वजह थी जीमेल में मुद्दतों से झांकता वो बीटा जो हटने का नाम ही नही लेता, आने वाली 28 फरवरी को हमें जीमेल के इस बीटा वर्जन को यूज करते हुए 2 साल हो जायेंगे और ये जीमेल का बीटा वर्जन उससे भी पहले से चला आ रहा है। अब हमें तो नही सुझ रही इस तरह के बीटा वर्जन की उम्र, क्या आप बता सकते हैं?
अरे भई, इतनी छोटी सी समस्या है और दान की गैया को लतिया रहे हो! गूगल टाक को डिसेबल करने का आप्शन जीमेल के इनबाक्स वाले पेज़ पर सबसे नीचे फ़ूटर में बीच में है. इस फ़्रेज़ को फ़ाईंड करो मिल जाएगा –> Gmail view
गूगल को बीटा बादशाह कह सकते हो. इस मामले में इसका कोई प्रतियोगी नहीं है.
अधिग्रणह को इस तरह भी देखा जाना चाहिए. गरीब के घर बच्चे ने जन्म लिया, उसे खिला-पीला कर तगड़ा किया फिर अमीर को मोटी रकम में बेच दिया.
तरुण पता नहीं आप यह ट्राई कर चुके हैं या नहीं। जीमेल में फुटर के निकट ‘Standard Without Chat’ पर क्लिक करिए। आगे से बिना चैट ही जीमेल खुलेगा।
गूगल साहब को हमारा नमन…!!सब तमासा है…भाई
अच्छा तो ये है बीटा ?
मैं भी देख रहा हूं कि आख़िर गूगल को इतने सारे बेटे क्यों हैं।
आपको पता चला फिर आपसे मुझे मालूम हुआ - धन्यवाद आपका
क्या हम भी ना, सारी दुनिया इस तरह के आप्शन सेटिंग में देती है हम भी सिर्फ वहीं ट्राई मारे रहे। फुटर तक तो हम जाते ही नही हैं लेकिन अब ऐहसास हुआ कि लोग देवों के पैर क्यों छुते हैं, सारा राज तो वहीं छुपा है ;)। ई (स्वामी और पंडित) दोनों को धन्यवाद ये राज बताने का।
वैसे दोनों ई जी आपने एक बीटे की उम्र तो बतायी नही ;), आपको क्या लगता है ये जीमेल बीटा अभी और कितने दिन रहेगा?
@SHUAIB,
गूगल के अधिकतर पुत्र दत्तक-पुत्र हैं, गूगल महाशय स्मार्ट हैं, जो गांव का नौजवान झंडे गाड़ने लगे, उसे गोद ले लेते हैं।