हम भी बन गये फिल्मकार
जी हाँ, आखिर हम भी फिल्मकार बन ही गये। अगर यकीन नही आ रहा तो हमारी आने वाली फिल्म का ये ट्रैलर देखिये जरूर यकीन आ जायेगा। आप लोग जरूर जानना चाहेंगे कि अपनी जमी जमायी नौकरी छोड हम फिल्म के चक्कर में कहाँ फंस गये, तो भैय्या नौकरी तो हम छोडने से रहे। फिल्म बिजेनस तो साइड में शुरू किया है, चलो शुरूआत से बताता हूँ।
एक फिल्म बनाने के लिये सबसे पहले जरूरत होती है कहानी की, अब हम हिन्दी बालीवुड की फिल्में देख देख के बडे हुए हैं लिहाजा वैसे ही करेंगे जैसे वो करते हैं यानि कि किसी की कहानी मार के। तो हम निकल पडे अपनी कहानी की खोज में, किस्मत अपने साथ थी इसलिये ज्यादा मेहनत नही करनी पडी और कहानी यहीं हिन्दी चिट्ठजगत में मिल गयी। अब हम तो यही कहेंगे कि भैय्या बस सिर्फ आइडिया लिया है कहानी तो अपनी होगी। वो बात अलग है कि फिल्म रिलीज होने के बाद आप लोग कहेंगे कि पूरी फिल्म की कहानी फ्रेम टू फ्रेम मारी हुई है। अब रह तो हम आप चिट्ठाकारों की संगति में रहे हैं इसलिये थोडी शराफत अभी शेष है इसलिये क्रेडिट तो ओरिजिनल कहानीकार को ही देंगे। अब पहले आपको स्टूडियो का नाम बता देते हैं और वो है टीजे एंटरटेन्मेंट, आपमें से कोई चाहे तो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकता है हमारी फिल्म के कलाकारों को अपनी आवाज देके। वो कैसे संभव हो सकता है वो मैं बाद में बताऊंगा अगर कोई तैयार हो तो। खैर बाकि बातें बाद में अब आप ये ट्रैलर देखिये और हाँ ट्रैलर देख के टिप्पणी करना मत भूलियेगा। (प्ले के साईन पर डबल क्लिक कीजिये)




ट्रेलर तो धांसू है भाई, अब तो बस फ़िल्म का इन्तज़ार है।
निहाल कर दिया भाई,when ever u start a project i’ll be there 4 u,that’ sure,और क्यों न हो मैं भी तो इसी क्षेत्र का
आदमी हुँ, हा-हा-हू-हू इस चिंतन को पढ के पेट मे butterfly उड़ने लगा…मस्त video एक दम मेल खाता हुआ॥
कब प्रदर्शित हो रही है फिल्म?
तरुण,
ट्रेलर इतना बढ़िया है तो पूरी फिल्म का क्या आलम होगा. ढ़ेर सारी शुभकामनायें.
और साथ ही साथ “इंगलिस इस्कूल” को चुनने के लिये और उसका पूरा श्रेय देने के लिये हार्दिक धन्यवाद. (वैसे इतनी पकाऊ रचना का पाप मेरे सिवाय और कौन अपने सिर बाँधेगा).
पूरी फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा.
हमारे दफ्तर से तो आपकी मूवी खुल ही नहीं रही. अब शाम को देखेंगे, शायद यहाँ से ब्लाक कर दी हो, कन्टेन्ट देखकर.
array wah bhaiyya ….. film ..kya baat hai …. mazaa aagayaa … puri film ka intezar rahega
अति उत्तम प्रयास. यदि बॉक्स-ऑफिस तोड़ फिल्म बनाने के लिये चवन्नी-छाप गीतकार, सड़ियल कहानीकार और हिंमेंशं रेंशंमिंयाँ से बेहतर गायक की आवश्यकता हो तो कैलीफोर्निया की तरफ मुँह कर के एक लम्बी सी गुहार लगा देना. बन्दा यूनाईटेड के फ्रीक्वेंट फ्लायर माईल्स का उपयोग कर के आ धमकेगा.
वाह यार, गीत तो हमसे लिखवाना, इससे बेहतरीन लिखेंगे…विश्वास मानो मेरा… जरा फोन नम्बर भेजो,,,, गहराई मे बात करते हैं..

भाई लोगों बहुत बहुत शुक्रिया, @संजय प्लान तो फरवरी के आखिर में कभी रीलिज करने का है।
@बंधुओं, फिल्म के लिये सिर्फ डबिंग के डायलॉग बोलने के लिये जरूरत पडेगी अब प्रोब्लम ये है कि इस फिल्म में १ आदमी, १ बच्चा और २ औरतों का चरित्र है। आप लोग जरा डिसाइड तो करो कौन किस की आवाज में डायलॉग बोलेगा।
वाह तरुण जी, अच्छा प्रयोग किया है आपने.
मुझे काम मिलेगा क्या आपकी फिल्म में.
उम्मीद तो मस्त बँधा दी आपने। हम यूएस से कैसे डबिंग करें?
फायरफाक्स में विडियो नहीं खुल रहा वैसे।
ओके ग्रेट, अरूंधती, अनुराग, समीर, अतुल और दिव्याभ डबिंग स्टेज पर पहुँचने पे, मैं आप लोगों को बताऊंगा। देखते हैं क्या बनता है। धन्यवाद
Tarun: I’ll like to talk to you. If possible, please get in touch with me at shria@hotmail.com.
Thanks.
* Apologize for writing in English. I’m using someone else’s laptop, which doesn’t have Hindi indic IME installed on it.
Hmmm to yahan bhi film ban rahi hai ?
Trailor bahut acha hai.
FIlm kab release ho rahi hai ?