जी हाँ, आखिर हम भी फिल्मकार बन ही गये। अगर यकीन नही आ रहा तो हमारी आने वाली फिल्म का ये ट्रैलर देखिये जरूर यकीन आ जायेगा। आप लोग जरूर जानना चाहेंगे कि अपनी जमी जमायी नौकरी छोड हम फिल्म के चक्कर में कहाँ फंस गये, तो भैय्या नौकरी तो हम छोडने से रहे। फिल्म बिजेनस तो साइड में शुरू किया है, चलो शुरूआत से बताता हूँ।

एक फिल्म बनाने के लिये सबसे पहले जरूरत होती है कहानी की, अब हम हिन्दी बालीवुड की फिल्में देख देख के बडे हुए हैं लिहाजा वैसे ही करेंगे जैसे वो करते हैं यानि कि किसी की कहानी मार के। तो हम निकल पडे अपनी कहानी की खोज में, किस्मत अपने साथ थी इसलिये ज्यादा मेहनत नही करनी पडी और कहानी यहीं हिन्दी चिट्ठजगत में मिल गयी। अब हम तो यही कहेंगे कि भैय्या बस सिर्फ आइडिया लिया है कहानी तो अपनी होगी। वो बात अलग है कि फिल्म रिलीज होने के बाद आप लोग कहेंगे कि पूरी फिल्म की कहानी फ्रेम टू फ्रेम मारी हुई है। अब रह तो हम आप चिट्ठाकारों की संगति में रहे हैं इसलिये थोडी शराफत अभी शेष है इसलिये क्रेडिट तो ओरिजिनल कहानीकार को ही देंगे। अब पहले आपको स्टूडियो का नाम बता देते हैं और वो है टीजे एंटरटेन्मेंट, आपमें से कोई चाहे तो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकता है हमारी फिल्म के कलाकारों को अपनी आवाज देके। वो कैसे संभव हो सकता है वो मैं बाद में बताऊंगा अगर कोई तैयार हो तो। खैर बाकि बातें बाद में अब आप ये ट्रैलर देखिये और हाँ ट्रैलर देख के टिप्पणी करना मत भूलियेगा। (प्ले के साईन पर डबल क्लिक कीजिये)



Your browser is not configured correctly to receive WMV streamed video
Please refer to our FAQ

Google