अब तक हम बहुत सारी बातें यूँ हीं जाया कर चुके हैं, लेकिन इस बार हमने सोच ही लिया कि अपने लिटिल ड्रैगन की बातों को अपनी पोस्ट में जगह देनी ही है। आखिर बच्चों की निठल्ली बातें निठल्ला चिंतन में नही होंगी तो कहाँ होंगी।

कुछ महीनों पहिले हमने अपने साहेबजादे को समझाया था कि टूडे से एक दिन बाद को टुमोरो और एक दिन पहले को यस्टरडे कहते हैं, दो चार उदाहरण भी दिये, बच्चा जब समझ गया तो बात आयी गयी हो गयी। लेकिन अभी कुछ दिनों पहले अपने नटखट ने मुझसे पूछा, “पापा वैह्न आइ एम गोइंग टू बी 5 एंड हॉफ ईयर ओल्ड” (पापा, मैं साढ‌े पांच साल का कब होंऊगा)। हमने बडी सहजता से बता दिया कि तुम 29 मार्च को साढे पांच साल के होओगे, ये सुनकर अपना बेटा बोला, “डू यू नो (know), यस्टरडे आफॅ 29th मार्च रिगो इज गोइंग टू बी 5 एंड हॉफ”। हमारे साहेबजादे के कहने का मतलब था कि 29 मार्च से एक दिन पहले उसके क्लास का कोई दोस्त साढे पांच साल का होने वाला है, जिसका जन्मदिन अपने लिटिल ड्रैगन से एक दिन पहले पडता है। ये सुनकर हम अपने बेटे की बात पे मुस्कुराये बिना ना रह सके।

(आजकल थोडा व्यस्त चल रहा है, लेकिन ये बात याद आयी तो तुरंत ही लिख डाली। ऐसी ना जाने कितनी बातें थी कहने को लगभग भूल ही गये अब)

Google