इतना मत गुदगुदाओः एलमो
आजकल अमेरिका में इस एलमो खिलौने की धूम मची है, लोग खिलौने की दुकान में (Toy-R-US) सुबह ही से लाईन लगा कर खडे हो जाते है। एक व्यक्ति एक ही एलमो टॉय ले सकता है, इसके लिये पहले ही ग्राहक को इसका टिकिट दे दिया जाता है। सप्लाई कम है डिमांड ज्यादा और छुट्टियों के सीजन के चलते इसके और ज्यादा बढने की आशा है। इस खिलौने की कीमत है 35 से 40 डॉलर और इ-बे (e-bay) में सुना है 300 डॉलर में भी बिक रहा है (अब सच झूठ तो आप ही जाने)।
वास्तव में ये एलमो टिकिल मी एलमो सीरिज का टी एम एक्स वर्जन है यानि टिकिल मी (एलमो) टेन या टिकिल मी एक्सट्रीम। अब इस खिलौने में ऐसी क्या बात है कि सब दिवाने हो रहे ये आप खुद ही देख लीजियेः




जबरदस्त मशीनी हसोड है.
खिलौना मज़ेदार है।
अफिस से घर जाने के रासते मे Toy-R-US पर पिछले चंद दिनों से रश देख रहा हूं - शायद इसी खिलोने के लिए हो
मैं पांच मिनट में ही बोर हो गया यार. कुछ मिनटों के लिये ठीक है … पर उसके बाद ??
हिमांशु खिलौनों से अगर बडे खुश होने लगे तो बेचारे बच्चों का क्या होगा