रिश्ता तेरा मेराः कोई शक!

मुकेश का गाया हुआ एक गीत जो बहुत पहले सुना था लगता है इस पोस्ट के लिये फिट बैठता है, वो गीत था “कि हम तुम चोरी से बंधे एक डोरी से, जइयो कहाँ ऐ हुजुर”। अब आधी पोस्ट के बारे में तो आप लोगों को वैसे ही पता चल गया होगा जो रह गया वो कुछ इस तरह से है।

जब से इन मोहतरमा ने अपनी प्यारी सी बेटी को जनम दिया है ये सुर्खियों में हैं, कुछ हफ्ते पहले बाहमास (टापू) में इन्होंने अपनी बेटी को जब जनम दिया तब वहीं उसी हास्पिटल के उसी कमरे में जहाँ ये भरती थी सुबह इन्होने अपने २० वर्षीय बेटे को मृत पाया। ये मोहतरमा है ऐना निकोल स्मिथ।

बेटी के जनम के बाद पहले ये साहेबान गर्व के साथ बोले कि ये इस नन्ही सी जान के पिता हैं और अब इन साहब का कहना है,

“उन्हें और स्मिथ को पूरा विश्वास है कि ये ही पिता हैं, बच्ची के जनम के समय को देखते हुए हम दोनों में से किसी के दिमाग में किसी भी तरह का कोई संशय नही है।”

ये अनुवादित है अंग्रेजी में दिये गये उनके कथन को यहाँ देख सकते हैं अब भी आप लोगों को कोई शक है तो हम क्या कर सकते हैं मुकेश का गाया गीत सुनिये और दूसरी खबर की ओर बढ‌ जाईये।

About the Author

Tarun

Leave a Reply

You can use these XHTML tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <blockquote cite=""> <code> <em> <strong>