Motilium No Prescription Antabuse For Sale Elimite Generic Buy Nexium Online Propecia Without Prescription Nizoral No Prescription Aldactone For Sale Hoodia Generic Buy Acomplia Online Clarinex Without Prescription

मलेशिया में डी एल एफ क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहे हैं, पहला मैच वेस्ट इंडीज हारा तो दूसरा जीत गया। इसी बात ने मजबूर किया कि कुछ क्रिकेट क्रिकेट खेला जाय। कहते हैं कि क्रिकेट अनिश्चिता का खेल है यानि कि जब तक अंतिम गेंद ना डाली जाय (कुछ कहते हैं अंतिम ओवर) कुछ कह नही सकते मैच का पासा कभी भी पलट सकता है वगैरह वगैरह। अगर ये बात सही है तो फिर बारिश या किसी और वजह से अधूरे मैच का निर्णय करने के लिये ये डकवर्थ-लेविस का नियम क्यों। ये किसी भी कोने से क्रिकेट के “डकवर्थ” (लायक) नही है।

पहले भी ऐसे काफी मौके आये हैं जब इस नियम से अच्छे अच्छों को हार का घूट पीना पड‌ा। आज ऐसा एक बार फिर भारतीय टीम के साथ हुआ। भारत ने पहले खेलते हुए वेस्ट इंडीज के लिये 50 ओवर में 310 रन बनाने का लक्ष्य रखा, जवाब में अभी वेस्ट इंडीज ने 2 बेहद कीमती विकेट खोकर 20 ओवर में सिर्फ 141 रन बनाये थे कि बारिश की वजह से मैच रोकना पड‌ा। जब बारिश नही रूकी तो डकवर्थ-लेविस नियम लागू किया गया और गणित आया कि वेस्ट इंडीज को इसके हिसाब से 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाने से ही जीत नसीब हो जायेगी जो कि वो पहले ही बना चुका था।

अब ये किसी ने नही देखा था कि ये वही वेस्ट इंडीज की टीम है जो इसी तरह का खेल 2 दिन पहले आस्ट्रेलिया के साथ खेल चुकी है यानि कि पहले मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिय 270 रन के लिये खेलती वेस्ट इंडीज टीम ने शुरू के 25 ओवरों में मात्र 3 विकेट खोकर 176 रन बना लिये थे यानि कि जीत के लिये सिर्फ 94 रन बनाने बाकि थे जबकि अभी 25 ओवर (खेल के आधे ओवर) और 7 विकेट बाकि थे। अगर बारिश हो जाती तो शायद ये मैच भी वेस्ट इंडीज जीत जाती लेकिन बारिश हुई नही और नतीजा वेस्ट इंडीज की टीम महज 34.3 ओवर में 201 रन पर ढेर हो चुकी थी। क्या यही कहानी भारत के खिलाफ नही हो सकती थी? बारिश का तो पता नही लेकिन डकवर्थ-लेविस के नियम के चलते ये जरूर कहा जा सकता है कि क्रिकेट अनिश्चिता का खेल है।

Share and Enjoy:
  • E-mail this story to a friend!
  • Google
  • Technorati
  • del.icio.us
  • Facebook
  • Live
  • StumbleUpon
  • Tumblr
  • Digg
  • YahooMyWeb
Send to Twitter and Follow me on Twitter