आस्‍ट्रेलिया ने 434 रन बनाकर नेहला मारा तो किसने सोचा था कि बहुत जल्‍द ही साऊथ अफ्रीका 438 रन बनाकर दहला मार देगी। आज जोहनसबर्ग में खेले गये पांचवें एक दिवसीय क्रिकेट मैच में ऐसा ही कुछ हुआ। पहले खेलते हुए जब आस्‍ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 50 ओवर में 434 रन बनाये होंगे तो सपने में भी हार की कल्‍पना नही करी होगी। एक दिवसीय क्रिकेट का नया रिकार्ड बनाकर लंच को गई आस्‍ट्रेलिया की खुशी पलभर की जिंदगी ले कर आयी थी जिसने साऊथ अफ्रीका द्वारा खेले गये 50 ओवर खत्‍म होने से 1 गेंद पहले ही दम तोड़ दिया । 49.5 ओवर में 438 रन बनाकर साऊथ अफ्रीका ने सबसे अधिक रन का रिकार्ड उसी मैच में ना वरन् तोड़ा बल्‍कि सबसे अधिक रन का पीछा करके जीतने का रिकार्ड भी बना डाला।

Google