उजाला

हर तरफ फैला उजाला, हर कली खिलने लगी।
आई सूरज की किरण, रात घर चलने लगी।।

पंछी जो सब चुप थे अब तक, सहसा चहचहाने लगे।
कहीं शोर बच्चों का है तो, कहीं गीत बजने लगे।।

अब भी कुछ ऐसी जगह हैं, जहाँ रहता हरदम अंधेरा।
गोलियों की शोर के बीच, सिसकियाँ लेता सवेरा।।

पंछी वहाँ मिलते नही हैं, बचपन बच्चों में नहीं है।
खून की नदियां है बहती, लाशों की कुछ गिनती नहीं है।।

आओ दे दें उन्हें भी, अपने हिस्से की एक किरण।
चारों तरफ तब हो उजाला, आये जब अगली किरण।।

शब्‍दांजलि के अक्‍टूबर 2005 अंक में पूर्व प्रकाशित।

About the Author

Tarun
निठल्ला चिन्तन एक आक्रौश है विचारों की आंधी का, एक द्वंद है सच और झूठ का, एक भावना है प्यार की, एक तमन्ना है आकाश छूने की, कुछ कहने की और कुछ अनकही छोड़ देने की; संक्षेप में कहूँ तो ये है थोड़ी मस्ती थोड़ा चिंतन।

[आपकी हर तरह की टिप्पणी का स्वागत है, ये प्रोत्साहन तो देती ही है साथ में ये भी पता चलता है कि आप लोग किस तरह के आलेखों की अपेक्षा करते हैं। और अगर आप चाहें तो निठल्ला चिंतन को सीधे ईमेल के द्वारा सब्सक्राईब कर सकते हैं और या फिर फीड रीडर में सब्सक्राइब करके भी पढ़ सकते हैं]

3 Responses to “ उजाला ”

  1. बड़ी बढ़िया कविता लिखी।वाह।

  2. अनुप जी धन्‍यवाद :)

  3. [...] तरुन:- हर तरफ फैला उजाला, हर कली खिलने लगी, इक निठल्ली सी हवा, हर तरफ बहने लगी। [...]

Leave a Reply

You can use these XHTML tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <blockquote cite=""> <code> <em> <strong>