शिकार हो गया शिकारी

ये किसकी मति मारी शिकार हो गया शिकारी। एक बहुत पुराना गाना है, ‘शिकार करने को आये शिकार हो के चले……’ आपने भी सुना होगा। अभी यहाँ यू.एस. ए. में ऐसा ही कुछ हुआ। दो शिकारी अपनी अपनी बंदूक संभाले चल दिये टेक्‍सास की ओर शिकार करने। लेकिन शायद उनमें से किसी को भी ये नही पता था कि आगे क्‍या होने वाला है। ये दो महानुभाव थे, यू.एस.ए. के उप राष्‍ट्रपति डिक चेनी और उनके रईस दोस्‍त हैरी। चिड़िया का शिकार करते करते हैरी महाशय चेनी साहेब के द्वारा चलायी गई गोली के शिकार हो गये। अब देखना ये है कि अस्‍पताल से वापस लौट के हैरी साहेब क्‍या फरमाते हैं - ‘दोस्‍त दोस्‍त ना रहा’ या फिर ‘आ गले लग जा’।

About the Author

Tarun

3 Responses to “ शिकार हो गया शिकारी ”

  1. तरूण भाई, मुझे नहीं लगता कि यह गाना यहाँ डालना कानूनी रूप से सही है। ;)

  2. भईये अमित, कानूनी रूप से सही नही है मतलब। इसमें क्‍या गलत है जरा विस्‍तार से प्रकाश डालोगे, तो फिर देखेंगे। :)

  3. भई, जहाँ तक मैं समझता हूँ, गाने कापीराइटिड होते हैं, और इस तरह से उन्हें अपनी वेबसाईट पर बिना कापीराइट होल्डर की आज्ञा के डालना कानूनी रूप से सही नहीं है। अब मैं कोई वकील आदि तो नहीं हूँ, इसलिए अधिक कुछ विस्तार से नहीं कह सकता, पर मैं इन चीज़ों से बच कर ही रहता हूँ। वैसे भी समझदार लोगों का कहना है कि किसी चीज़ से पंगा तब तक मत लो जब तक उसके बारे में ठीक से पता न हो। :)

    और वह कमेंट नोटिफ़िकेशन प्लगिन डालने का बहुत बहुत शुक्रिया। अब मुझे बार बार यहाँ आकर नई टिप्पणियों को चैक नहीं करना पड़ेगा, ईमेल से पता चल जाएगा कि कोई नई टिप्पणी है कि नहीं। :D

Leave a Reply

You can use these XHTML tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <blockquote cite=""> <code> <em> <strong>