गैस कार की
यहाँ अमेरिका में गैस के दामों में दिन दूनी रात चौगनी प्रगति हो रही है। कल ही न्यूज में देखा, अटलांटा के पास कहीं रेगुलर (अनलेड्ड) गैस के दाम हैं $5.87। दुकानमालिक का नाम कुछ कुछ ऐसा है - माइक वसाया। नाम पर मत जाना बन्दा शक्ल सुरत और बातों से खालिस अपने यहाँ का है। अपने यहाँ से मेरा मतलब अपनी ट्राई स्टेट यानि भारत, पाक, बांग्लादेश। पूछा गया, भैय्या ऐसा काहे करे हो? जवाब मिला जिससे लोग खरीदने ना आयें। क्या लॉजिक है। लेकिन अब एक नयी बात, गैस स्टेशन वाले कहते हैं - गैस खत्म, अपने शटर गिराने लगे हैं। क्योंकि इन्हें पता है नयी गैस ना जाने कब आयेगी, इसलिये जो है उसे स्टोर करो और जब दाम थोड़ा और बड़े तब बेचो। कुछ कुछ वैसा ही जैसा अपने यहाँ कभी अनाज के लिये बनिये किया करते थे। अपने पड़ोस में ही 3 में से एक ने शटर गिरा दिया है जिसके यहाँ सबसे सस्ती गैस थी। बाकी के यहाँ आज का गैस दाम (रेगुलर) - $3.19। यानि गैस चाहे पेट की हो या कार की मुश्िकल इंसान को ही होती है।
Leave a Reply